देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

यमुना के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, बाढ़ से बेहाल दिल्ली-NCR में बारिश, ITO ब्रिज पर लंबा ट्रैफिक जाम

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का आज (सोमवार) सातवां दिन है, लेकिन दिल्ली की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कई कॉलोनियों में पानी जमा है. पानी निकालने के लिए लगाए गए पंप नाकाफी साबित हो रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi17 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का आज (सोमवार) सातवां दिन है, लेकिन दिल्ली की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कई कॉलोनियों में पानी जमा है. पानी निकालने के लिए लगाए गए पंप नाकाफी साबित हो रहे हैं. इस बीच दिल्ली में आज, 17 जुलाई को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. वहीं, यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले सुबह 5 बजे जल स्तर 205.45 मीटर पर था. युमना के जलस्तर में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

बता दें, यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं. अभी भी दिल्ली के ITO इलाके में काफी पानी भरा हुआ है. वहीं, सुबह बारिश हो जाने के चलते ITO ब्रिज पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. दिल्ली में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. 

और बढ़ेगा युमना का जलस्तर!
यमुना में सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, फ्लड डिपार्टमेंट की मानें तो शाम तक यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा. यमुना का स्तर शाम तक जलस्तर 205.83 दर्ज किया जा सकता है. फ्लड डिपार्टमेंट के मुताबिक, कुछ जगहों पर बारिश हुई और हथिनीकुंड से भी कुछ दिन पहले 60-70 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिस वजह से जल स्तर बढ़ा है. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली में बारिश ने भी चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 17 जुलाई को बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान डिग्री 35 सेल्सियस रहेगा.

आज दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. कल यानी मंगलवार को नई दिल्ली में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, कल भी यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा है. 

दिल्ली में कब-कब होगी बारिश?

बाढ़ से दिल्ली में मुसीबत
यमुना में उफान के कारण दिल्ली में आज सातवें दिन भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. हजारों लोग अभी भी मयूर विहार जैसे इलाकों में टेंटों में रह रहे हैं. कॉलोनियों में जमा पानी बीमारी फैला सकता है. आईटीओ और राजघाट जैसे इलाकों में अब तक पानी जमा है. ऐसे में अगल यमुना का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा तो दिल्लीवालों को और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑