देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

भारत मंडपम में 700 शेफ और स्टाफ, 400 डिश, लाइव किचन, क्लासिकल म्यूजिक-डांस… G-20 मेहमानों के लिए क्या-क्या है तैयारी?

G20 समिट के लिए नई दिल्ली में प्रगति मैदान पर बने 'भारत मंडपम्' में आने वाले तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए करीब 700 शेफ खाना बनाएंगे. विदेशी मेहमानों को करीब 400 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे.

Abhishek Raghuvanshi8 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

G20 समिट के लिए नई दिल्ली में प्रगति मैदान पर बने ‘भारत मंडपम्’ में आने वाले तमाम देशों के  राष्ट्राध्यक्षों के लिए करीब 700 शेफ खाना बनाएंगे. विदेशी मेहमानों को करीब 400 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे. इसके अलावा भी श्री अन्न से बने देसी पकवान और विदेशी डिश भी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों समेत उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल को खिलाई जाएंगी. उधर, दिल्ली सरकार ने G20 समिट में शामिल होने वाली हस्तियों को परोसे जाने वाले भोजन की जांच के लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया है. 

जी20 समिट के लिए दुनियाभर के मेहमानों का देश की राजधानी नई दिल्ली में जमावड़ा होने लगा है. सुरक्षा के बंदोबस्त चाक-चौबंद किए गए हैं, तो वहीं मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए राजधानी के बड़े पांच सितारा होटलों के स्टाफ को लगाया गया है. साथ ही समिट के वेन्यू यानी ‘भारत मंडपम्’ में मेहमानों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, हाई टी और डिनर भी फाइव स्टार होटल के शेफ ही बनाएंगे.  

तस्वीरों में खबर3 फोटो

‘भारत मंडपम्’ के भीतर एक लाइव किचन बनाई गई है. इसमें पांच सितारा होटलों की तरह की शेफ मेहमानों की फरमाइश पर डिश बनाएंगे. फिर चांदी के बर्तनों में डिशेज विदेशी मेहमानों को सर्व की जाएंगी. इसमें भारत के व्यंजनों से लेकर तमाम देशों का पारंपरिक खाना भी उपलब्ध रहेगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीअन्न को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे में खास मेहमानों के लिए मोटे अनाज के खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे. इनमें कुट्टू के नूडल्स, रागी के डिम सम, मिलेट्स के सुशी जैसी कई डिशेज शेफ और उनकी टीम तैयार करेगी. 

विदेश से मंगाए गए ऑक्टोपस और सालमन मछली

यही नहीं, शाकाहारी के साथ-साथ मांसाहारी पसंद करने वाले मेहमानों के लिए जापान से ही ऑक्टोपस और सालमन मछली भी आयात की गई है. ताकि खास मेहमानों को उनके खास स्वाद से वंचित न रहना पड़े. 
 

वहीं, ‘भारत मंडपम्’ के अलावा पांच सितारा होटलों के आम डायनिंग एरिया में भी विशेष पकवानों के विशेष प्रबंध हैं. यहां ठहरने वाले जी-20 डेलिगेशन के लिए विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे. जिसमें डेजर्ट यानी कि मीठे के सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.
 
कच्चे और पक्के खाने की बारीकी से जांच
 

राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी महमानों को परोसे जाने वाले खाने पीने के सामान की बारीकी से जांच की जाएगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने  फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया है. 18 अधिकारी नई दिल्ली के उन 19 पांच सितारा होटलों और एयरोसिटी इलाके में इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रहे हैं, जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे. 

एक अधिकारी ने बताया कि हम होटलों में इस्तेमाल होने वाले खद्य पदार्थों की नियमित जांच करते हैं और नमूने लेते हैं. लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हमने 18 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है और बीते सोमवार से ही होटलों से एकत्र किए जा रहे नमूनों पर लैब टेस्टिंग कर रहे हैं. 

बर्तनों और किचन की सफाई तक पर नजर 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बर्तनों की सफाई सहित रसोई और कर्मचारियों की सफाई पर भी नजर रखेंगे. इसके साथ ही परोसने से पहले पकाए गए भोजन की बारीकी से निगरानी की जाएगी और पुलिस की मदद से क्वालिटी चेक के लिए नमूने लिए जाएंगे. 24 घंटे के भीतर लैब रिपोर्ट आने के बाद कच्ची खाद्य सामग्री का उपयोग खाना पकाने में किया जाएगा. वहीं, लैब टेस्टिंग के बिना रसोई में कोई भी खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराया जाएगा और न ही पकाया जाएगा.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑