देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 4 बार पढ़ी गई

बेटा तू अभी छोटी है… पिता की बात मान लेती साक्षी तो आज जिंदा होती, साहिल पर बड़ा खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की रात हुए साक्षी हत्याकांड से हर कोई दहल उठा। साक्षी की हत्या उसके दोस्त साहिल ने की थी। हत्या के आरोप में साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi2 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की रात हुए साक्षी हत्याकांड से हर कोई दहल उठा। साक्षी की हत्या उसके दोस्त साहिल ने की थी। हत्या के आरोप में साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में साक्षी के पिता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने दावा किया है कि साक्षी आरोपी साहिल को एक साल से जानती थी। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि साक्षी अक्सर घर में साहिल का जिक्र किया करती थी, इस पर उसके पिता साक्षी को समझाते थे कि तू अभी छोटी है। तेरी उम्र पढ़ने लिखने की है, लेकिन इस पर साक्षी नाराज हो जाती थी। 

इसके बाद साक्षी अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी। वह वारदात से पहले नीतू के पास ही थी। नीतू ने ही हमें हत्या की जानकारी दी थी। उसके बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे थे तो साक्षी लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।

समझाने पर नाराज हो जाती थी साक्षी
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, राज मिस्त्री का काम करता हूं। मैं शाहबाद डेरी इलाके में परिवार के साथ रहता हूं। ‘मेरी बेटी ने इसी साल 10वीं कक्षा पास की थी। मेरी लड़की की पिछले एक साल से साहिल नाम के युवक से दोस्ती थी। साहिल जैन कॉलोनी बरवाला दिल्ली का रहने वाला है। मेरी लड़की साक्षी अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी, लेकिन हम उसे समझाते थे कि बेटा तू अभी छोटी है, तेरी पढ़ने लिखने की उम्र है। जब भी हम उसे समझाते थे तो वह नाराज होकर अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी। 

साक्षी पिछले दस दिन से नीतू के पास थी। 28 मई की रात में मैं अपने घर पर मौजूद था। साक्षी की सहेली नीतू ने हमें आकर बताया कि साहिल नाम के लड़के ने साक्षी को चाकू और पत्थरों से मार दिया है। साहिल ने कल भी साक्षी के साथ झगड़ा किया था। जब हम नीतू के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मेरी बेटी साक्षी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर पर घाव थे। इसी दौरान पुलिस भी आ गई। पुलिस मेरी बेटी की बॉडी को अस्पताल ले गई। मेरी बेटी की हत्या करने वाले साहिल पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

चाकू के वार से आंतें आई गईं थीं बाहर

उधर, एफआईआर में पुलिस ने जिक्र किया है कि शुरुआती जांच में देखने पर उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। वह मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी। जब उसे सीधा किया गया तो उसके पेट पर चोट के निशान थे। उसकी आंतें बाहर निकली थीं। साक्षी के मां और पिता ने उसकी शिनाख्त की।

आपको बता दें कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया था

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑