देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

बढ़ता प्रदूषण जेब पर लगाएगा चपत! पार्किंग शुल्क बढ़ाने जा रही दिल्ली नगर निगम

त्योहार के सीजन में दिल्ली प्रदूषण के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते हुए मामलों की मार झेल रही है.

Abhishek Raghuvanshi27 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

त्योहार के सीजन में दिल्ली प्रदूषण के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते हुए मामलों की मार झेल रही है. त्योहारी सीजन के पहले सोमवार को सबसे खराब आबोहवा दर्ज की गई तो दिल्ली नगर निगम की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए कई सारे फैसले लिए गए. उन्हीं में से एक एमसीडी की पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है. 27 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली नगर निगम की बैठक में ये पेश होगा. हालांकि शुल्क में कितनी बढ़ोतरी की गई है, फिलहाल इसका खुलासा अधिकारियों ने नहीं किया है. 

वर्तमान में दिल्ली नगर निगम की पार्किंग में कार पार्किंग चार्ज 20 रुपए, दो पहिया वाहनों ₹10 रुपए तो वहीं 24 घंटे के लिए अगर आप एमसीडी की पार्किंग में कार पार्क करते हैं तो इसका चार्ज ₹100 निश्चित है. 

दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक दिल्ली के एमसीडी के अधिकारी पार्किंग फीस बढ़ोतरी को लागू नहीं कर सकते. लिहाजा अफसरों का यह प्रस्ताव सदन की मीटिंग में पेश होना जरूरी है. बैठक के एजेंडे में प्राइवेट एडेड स्कूलों की मान्यता पार्षदों की भत्ता फीस भी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शामिल है. 

दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के बाद अब दिल्ली नगर निगम में भी अपनी भ्रष्टाचारी नीतियां लागू करना चाहती है. 

‘एजेंडे की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराती आप’

उन्होंने आरोप लगाया कि आप समय पर निगम पार्षदों को एजेंडे की प्रतियां उपलब्ध नहीं करवाती है. इस बार सदन की बैठक का एजेंडा आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी नीतियों पर आधारित है, जिसमें ये लोग निगम की स्वास्थ्य इकाइयों/ संपत्तियों को बेचकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं व नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की जगह उनसे शुल्क वसूलने की तैयारी में हैं.

राजा इकबाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम की 60 डिस्पेंसरियों को प्राइवेट लैब संचालकों को देने के लिए सदन की बैठक में प्रस्ताव लेकर आ रही है. इस प्रस्ताव के अंतर्गत आम आदमी पार्टी इन सात डिस्पेंसरियों का संचालक पांच वर्षों के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी में है. आम आदमी पार्टी अब नागरिकों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की जगह नागरिकों से शुल्क वसूलने की तैयारी में है. 

‘बालक राम अस्पताल के भवन को भी निजी हाथों में देने की तैयारी’

उन्होंने आरोप लगाया कि बालक राम अस्पताल का संचालन भी पांच वर्षों के लिए एनजीओ को देने की तैयारी है. भवन निगम का, बिजली का बिल भी निगम द्वारा भरा जाएगा, अन्य सुविधाएं भी निगम की फिर भी आम आदमी पार्टी निगम द्वारा अस्पताल संचालन नहीं करना चाहती है व फ्री ओपीडी के नाम पर बालक राम अस्पताल के नव निर्मित भवन को निजी हाथों में देने की तैयारी में है. दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम का कुल बजट 93,000 करोड़ रुपये है, उसके बाद भी आम आदमी पार्टी निगम अस्पताल के संचालन के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध नहीं करवा रही है.

पिछली बैठक में दो प्रस्ताव हुए थे निरस्त

बता दें कि पिछली सदन की बैठक में विपक्ष के विरोध के बाद आम आदमी पार्टी ने दो प्रस्ताव निरस्त कर दिए थे. इस बार फिर आम आदमी पार्टी के उन्हीं दो प्रस्तावों को सदन की बैठक में लेकर आ रही है. इन दोनों प्रस्तावों में पहला प्रस्ताव भवन प्लान की मंज़ूरी के समय प्रतिपूरक/ नियामक प्रभारों का उद्ग्रहण से संबंधित है. वहीं दूसरा प्रस्ताव निजी विद्यालयों को बिना सहायता मान्यता प्रदान करने की प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने के संबंध में है. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑