दिल्ली: MCD स्कूल के 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मेयर ने दिये जांच के आदेश
दिल्ली के नारायणा स्थित एमसीडी के स्कूल में 24 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. लिहाजा आरएमएल अस्पताल में 15 छात्रों और आचार्य भिक्षुक अस्पताल में 9 छात्रों को भर्ती कराया गया.

दिल्ली के नारायणा स्थित एमसीडी के स्कूल में 24 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. लिहाजा आरएमएल अस्पताल में 15 छात्रों और आचार्य भिक्षुक अस्पताल में 9 छात्रों को भर्ती कराया गया. दो बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी, लेकिन अब वह भी पूरी तरह से ठीक हैं. स्कूल दिल्ली के नारायणा में रेलवे ट्रैक के पास है लिहाजा लगा कि ट्रेन की तरफ वाले हिस्से से गैस लीक होने के कारण ऐसा हुआ. हालांकि मेयर ने पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिये.
गैस लीकेज क्यों हुआ, कहां से हुआ, जांच के निर्देश: डॉ शैली ओबरॉय
मेयर ने कहा कि कि छात्रों को अचानक से अजीब गंध आयी और मन खराब होने लगा. कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी तो तत्काल उन्हें अस्पताल लाया गया. छात्रों की बेहतर देखभाल के लिए अभी अस्पताल में रखा गया है.
निगम स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखने के लिए अस्पताल में मौजूद हैं. गैस लीकेज क्यों हुआ, कहां से हुआ, इसपर व्यापक जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं.
वहीं दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व राजा इक़बाल सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी की मेयर पर निगम विद्यालय में हुई घटना को गैस रिसाव का नाम देकर गुमराह करने का आरोप लगाया. निगम विद्यालय नारायणा में लगभग 25 बच्चे मिडडे मिल खाने के बाद अचानक बीमार होने लगे तब आम आदमी पार्टी द्वारा यह जानकारी फैलायी गई है कि पास के रेलवे ट्रैक से गैस का रिसाव हुआ और एक अजीब सी दुर्गंध आयी जिसके बाद बच्चों को चक्कर आने लगे व उल्टियां होने लगी.
उन्होंने कहा कि इस गैस रिसाव का असर सिर्फ़ बच्चों पर ही क्यों देखने को मिला. निगम विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इस दुर्गंध से कोई परेशानी क्यों नहीं हुई व आस पास वाले नागरिकों को इस दुर्गंध का एहसास क्यों नहीं हुआ इन प्रश्नों का उत्तर देकर महापौर पूरी घटना की सच्चाई बताए.
राजा इक़बाल सिंह ने आम आदमी पार्टी के महापौर से इस पूरी घटना की निष्पक्ष जाँच करवाने की माँग की ताकि बच्चों के साथ हुई इस घटना का सच सभी के सामने आ सके. उन्होंने माँग की कि एक कमेटी बनाकर जिसमें विपक्ष के पार्षद भी शामिल हो एक निष्पक्ष जाँच करवानी चाहिए.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले