दिल्ली AIIMS में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला
देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences Delhi) में सोमवार को अचानक आग लग गई. दिल्ली के एम्स में आग की यह घटना 11 बजकर 55 मिनट की है.
देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences Delhi) में सोमवार को अचानक आग लग गई. दिल्ली के एम्स में आग की यह घटना 11 बजकर 55 मिनट की है. आग की सूचना मिलते ही फायर (Delhi AIIMS fire) विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची. अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में आग लगते ही अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी. आग लगने की सूचना फैलते ही मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों को तत्काल सुरक्षित आग वाले वार्ड से बाहर निकाल लिया. अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. दूसरी मंजिल की मुख्य इमारत और पुरानी राज कुमारी ओपीडी बिल्डिंग में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.
4 साल पहले इमरजेंसी वार्ड में लगी थी आग
दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में अगस्त 2019 में भी आग लगी थी. आग दिल्ली एम्स के पीसी ब्लॉक यानी टीचिंग ब्लॉक के एक इमारत की पहली से पांचवीं मंजिल पर लगी थी. शुरुआत में आग पहली दो मंजिल तक ही सीमित थी, लेकिन यह पांचवी मंजिल तक फैल गई थी. अगस्त 2019 में आग की घटना के बाद एम्स ने आपातकालीन विभाग को कुछ देर के लिए बंद कर दिया था. आपको बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली देश के सबसे प्रतिष्ठित और चिकित्सा संस्थानों में शुमार है. देशभर से मरीज यहां आकर अपना इलाज कराते हैं. एम्स ने कहा था कि दिल्ली अग्निशमन सेवा और एम्स अग्निशमन विभाग ने मिलकर आग पर काबू पा लिया. आग की घटना में कोई जनहानि या क्षति नहीं हुई है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले