दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी, छत काटकर घुसे बदमाशों ने साफ कर दी ज्वेलरी शॉप
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई है. शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई है. शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया.
जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है. शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए.
उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना की बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे.
स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर घुसे चोर
दरअसल जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. हालांकि इस घटना का अबतक कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके.
हीरे-सोने के सभी जेवर गायब
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की कुछ ज्वेलरी बची हुई दिखाई दे रही है. शोरूम के मालिक रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बंद करके गए थे. पुलिस का मानना है कि यह चोरी रविवार की रात में ही हुई.
छत के मैन गेट का तोड़ा था ताला
चोर सबसे पहले यहां पहुंचे तो उन्होंने दुकान के बाहर लगे सिक्योरिटी अलर्ट को तोड़ दिया. उसके बाद वो बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंचे जहां से उन्होंने छत के मैन गेट को तोड़ दिया और फिर जीने से नीचे आकर स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे. पुलिस इस मार्केट में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. चोर कैसे यहां पहुंचे, क्या उन्होंने रैकी की हुई थी. पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले