देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 18 बार पढ़ी गई

दिल्ली में ‘मौत का खेल’: हर मरीज के बिल पर 35% देने की थी डील, फोनपे पर मिलती थी दलाली… चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक स्थित अग्रवाल मेडिकल सेंटर में मौत के खेल के मामले में पुलिस ने दलाल जुल्फिकार (42) को गिरफ्तार किया है। इसी ने असगर अली नामक मरीज को सेंटर में भेजा था। यहीं उसकी मौत हो गई थी।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक स्थित अग्रवाल मेडिकल सेंटर में मौत के खेल के मामले में पुलिस ने दलाल जुल्फिकार (42) को गिरफ्तार किया है। इसी ने असगर अली नामक मरीज को सेंटर में भेजा था। यहीं उसकी मौत हो गई थी। जुल्फिकार डॉ. नीरज अग्रवाल के मेडिकल सेंटर में 200 से ज्यादा मरीज भेज चुका है। पुलिस अन्य दलालों को तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस अन्य शिकायतों पर एक से दो एफआईआर दर्ज कर सकती है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि एसीपी नीरज टोकस और ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष अजीत सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई विनोद व एसआई श्रीभगवान की टीम ने जुल्फिकार को संगम विहार से गिरफ्तार किया है। लाल कुआं, प्रह्लादपुर निवासी आरोपी का संगम विहार में क्लीनिक है। इसी में वह दवा की दुकान भी चलाता था। आरोपी होम्योपैथी/एलोपैथी दवाएं बेचता था। डीफार्मा कर चुके जुल्फिकार के पास दवाओं को बेचने का वैध लाइसेंस नहीं है।

जुल्फिकार को डॉ. नीरज अग्रवाल का एक कार्ड मिला था। यह कार्ड संगम विहार में डा. अग्रवाल के लड़कों ने बांटा था। इस पर नंबर देखकर जुल्फिकार ने डॉ. नीरज से संपर्क किया और अग्रवाल मेडिकल सेंटर में मरीज भेजने की बात कही। डॉ. नीरज उसे प्रति मरीज कुल बिल राशि का 35 प्रतिशत भुगतान करने पर सहमत हो गया। जिन मरीजों को पथरी व डिलिवरी का ऑपरेशन कराना होता था उन्हें जुल्फिकार डॉ. नीरज अग्रवाल के सेंटर भेजता था।

फोनपे पर देता था कमीशन
चौधरी ने बताया कि डॉ. नीरज अग्रवाल जुल्फिकार को फोनपे पर कमीशन के पैसे देता था। यह खाता उसके मोबाइल नंबर 8882463906, बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुरी शाखा, खाता नंबर 601810110003481 से जुड़ा हुआ है।

कई साल से संपर्क में था
जुल्फिकार पिछले सात-आठ वर्षो से डॉ. नीरज के संपर्क में था। जुल्फिकार ने अग्रवाल मेडिकल सेंटर में आखिरी मरीज असगर के रूप में भेजा था। इलाज के दौरान असगर की मौत हो गई थी। उसने लगभग 200 से 250 मरीजों को डिलीवरी/गर्भपात/पथरी जैसे इलाज के लिए डॉ. नीरज अग्रवाल के पास रेफर किया था। डॉ. नीरज डिलीवरी, पथरी के ऑपरेशन के लिए 15,000 से 20,000 और गर्भपात के लिए पांच से छह हजार रुपये लेता था।

यह पांचवीं गिरफ्तारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले थानाध्यक्ष अजीत सिंह की देखरेख में एसआई श्री भगवान व विनोद की टीम मुख्य आरोपी डॉ. नीरज अग्रवाल (एमबीबीएस), उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल (पहले घरेलू सहायिका), महेंदर (लैब तकनीशियन) और डॉ. जसप्रीत एमबीबीएस (एमएस, सर्जन) को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी को पुलिस पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

डीएमसी ने सेंटर को नोटिस भेजा
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने अब डॉ. नीरज अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। डीएमसी ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न आपके मेडिकल सेंटर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। डीएमसी के इस नोटिस पर पुलिस अधिकारी अचंभे में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के ओर से डीएमसी को सेंटर का लाइसेंस रद करने के लिए लिखा था, पुलिस ने सबूत भी दिए थे। इसके बावजूद भी डीएमसी ने लाइसेंस रद्द करने की बजाय नोटिस जारी किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑