दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह तड़के दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से शुरुआत हुई लेकिन जैसे-जैसे दिन निकलता गया वैसे ही झमाझम बारिश शुरू हो गई.
राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह तड़के दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से शुरुआत हुई लेकिन जैसे-जैसे दिन निकलता गया वैसे ही झमाझम बारिश शुरू हो गई. नोएडा के भी कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई है. बारिश से दिल्ली वालों को चिपचिपी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
दिल्ली में झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. यानी अधिकतम तापमान में कमी के साथ दिल्ली के मौसम में कुछ राहत देखने को मिल सकती है.
नोएडा में भी तेज बरसात
नोएडा की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए दिल्ली और इसके आसापास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि आईएमडी ने 2 अगस्त की रात से 5 अगस्त तक के लिए बारिश के आसार बताए थे लेकिन एक दिन छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा इन दिनों लोगों को उमस भरी गर्मी का ही सामना करना पड़ा
दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में भी आज अच्छी बारिश के आसार जताए गए हैं. वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं.
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट ने भी कहा था, “दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं. असली मॉनसून का नजारा 4 से 6 अगस्त के बीच सामने आएगा, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर 4 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है. 5 अगस्त को भी ये सिलसिला जारी रहेगा. 6 अगस्त को थोड़ी कम बारिश हो सकती है, उसके बाद क्षेत्र में बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले