दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस को मिली लटकी हुई लाश, हत्या की आशंका
दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स का शव कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में लटका हुआ पाया गया. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है.

दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स का शव कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में लटका हुआ पाया गया. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारियों ने कहा, “मृतक की उम्र करीब 40 साल थी. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है.”
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले काफी दिनों से हत्या के मामले सामने आए हैं. दो दिन पहले भी एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.
प्रसाद में मिली मौत
ये घटना मंगलवार को दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में हुई. दरअसल सुंदर नगरी में मोहम्मद ईसार नाम का युवक मानसिक रूप से बीमार बताया गया. बीती रात यानी 26 सितंबर की तड़के करीब 4 बजे घूमते हुए वह अपने घर के पास बने एक मंदिर पहुंच गया. वहां एक चौकी लगी हुई थी. वहां पहुंचने के बाद ईसार ने मंदिर के पास बनी चौकी से प्रसाद के रूप में केला उठाया और खाने लगा.
दिल्ली पुलिस कर रही जांच
इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ईसार को पकड़ लिया और उसे एक एक खंभे से बांध दिया. लोगों ने बेल्ट और डंडों से बेरहमी से इतना पीटा कि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में भी दिल्ली पुलिस छानबीन कर रही और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कहा कि सबूतों के आधार पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले