दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर शुरू, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक कमोबेश मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Today) के लोगों को आज से अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर आ सकता है।3
कम हो रहा है चक्रवात का असर
बिरजॉय चक्रवात का असर अब हल्का पड़ने लगा है तो कुछ दिन में देशभर में मौसम के रुख में भी बदलाव आने वाला है। चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो जाएगा।
मौसम विज्ञानी एसपी सिंह के अनुसार जिन राज्यों में बिपर्जय के असर से तेज वर्षा हो रही है, वहां एक-दो दिन में थोड़ी कमी आएगी। जहां छिटपुट वर्षा का दौर चल रहा है, वह अभी चार-पांच दिन जारी रहेगा। गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों में 26-27 जून से वर्षा में थोड़ी वृद्धि होने लगेगी।
देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, जिस प्रकार से मानसून की रफ्तार में कमी है, वो यूपी और दिल्ली में इस बार देरी से दस्तक देगा। दिल्ली में 27 तो यूपी में 30 जून तक मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसमें और देरी देखी जा सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले