देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 8 बार पढ़ी गई

दिल्ली अध्यादेश बिल में कर दिया खेल, सीमित हो सकते हैं केजरीवाल सरकार के अधिकार

नई दिल्ली: दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और सर्विसेज पर नियंत्रण से जुड़ा जो विधेयक मंगलवार को संसद में पेश किया गया है, उसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi2 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली: दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और सर्विसेज पर नियंत्रण से जुड़ा जो विधेयक मंगलवार को संसद में पेश किया गया है, उसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस बिल में कुछ नए प्रावधान भी किए गए हैं, जो पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में शामिल नहीं थे। दूसरी तरफ अध्यादेश में किए गए कुछ प्रावधानों को बिल में हटाया भी गया है। इन बदलावों से सर्विसेज के मामले में दिल्ली सरकार के अधिकार और ज्यादा सीमित होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली विधानसभा के कानून बनाने के अधिकार सीमित
वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक में अध्यादेश के लगभग सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों को शामिल किया गया है, लेकिन अब इसमें से अध्यादेश की धारा-3ए को हटा दिया है, जिसके तहत कुछ अतिरिक्त प्रावधान करके दिल्ली विधानसभा की कानून पास करने की शक्तियों को सीमित किया गया था। मगर अब इस सेक्शन के हटाए जाने के बाद दिल्ली विधानसभा पहले की तरह ही संविधान के प्रावधानों के मुताबिक दिल्ली सरकार से जुड़े विषयों के संबंध में कानून पास कर सकेगी। हालांकि, ‘सर्विसेज’ के मामले में विधानसभा का दखल बेहद सीमित ही रहेगा।

इन प्रावधानों को किया शामिल
इसके अलावा नैशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी की एनुअल रिपोर्ट को संसद और दिल्ली विधानसभा में पेश करने की अनिवार्यता के प्रावधान को भी खत्म कर दिया गया है, ताकि गोपनीयता बनी रहे। केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्तावों या मामलों से संबंधित मंत्रियों के आदेशों को एलजी और मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की अनिवार्यता के प्रावधान को भी हटाया गया है

सेक्शन 45-डी सबसे अहम
बिल में किए गए नए प्रावधानों में सेक्शन 45-डी सबसे अहम है। इसमें कहा गया है कि संसद में पास किए गए कानून के आधार पर या उसके अनुपालन में दिल्ली में गठित किए गए किसी भी बोर्ड, अथॉरिटी, कमीशन या अन्य वैधानिक निकायों के अध्यक्ष, चेयरमैन या सदस्य की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाएगी। वहीं दिल्ली विधानसभा में पास किए गए कानून के आधार पर गठित किए गए किसी आयोग, बोर्ड या प्राधिकरण में नियुक्ति के लिए नैशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी की तरफ से सेक्शन 45-एच के प्रावधानों के तहत उपयुक्त लोगों के नामों का पैनल बनाकर एलजी को सिफारिश भेजी जाएगी

तो शक्तियों में हो जाएगी और कटौती
संसद में पेश विधेयक में किए गए बदलावों के बाद प्रशासन में उच्चस्तर पर दिल्ली सरकार का हस्तक्षेप बहुत कम रह जाएगा। यहां तक कि मंत्री द्वारा जारी कोई स्टैंडिंग ऑर्डर कानूनी प्रावधानों के विरुद्ध लगता है, तो संबंधित विभाग के सचिव या अन्य उच्च अधिकारी उसे लागू करने या मानने से इनकार कर सकता है, क्योंकि सारे वैधानिक या वित्तीय अधिकार उन्हीं के पास रहेंगे। सेक्शन 45-डी के शामिल होने से सभी प्रमुख बोर्ड, आयोग, प्राधिकरणों में नियुक्ति का अधिकार भी सीधे तौर पर एलजी के माध्यम से केंद्र सरकार के हाथ में आ जाएगा, क्योंकि इनमें नियुक्तियां राष्ट्रपति के माध्यम से की जाएंगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा में पास कानूनों के आधार पर बनाए गए बोर्ड या आयोग में भी नियुक्तियां राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की तरफ से एलजी को भेजी जाने वाली नामों की सिफारिश के आधार पर की जाएगी। ऐसे में यहां भी दिल्ली सरकार के अधिकार कम हो जाएंगे, क्योंकि प्राधिकरण की अध्यक्षता भले ही सीएम कर रहे हों, लेकिन बाकी के दो मेंबर केंद्र सरकार के नुमाइंदे ही होंगे और किसी भी मामले में फैसला बहुमत के आधार पर होगा। ऐसे में सीएम की भूमिका सीमित रहेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑