‘डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो…’, इतना बोलते ही दिल्ली में हो गया गैंगवार, दो लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नॉर्थ दिल्ली के अशोक विहार में मामूली सी बात पर हुए झगड़े के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई.
राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नॉर्थ दिल्ली के अशोक विहार में मामूली सी बात पर हुए झगड़े के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई. जबकि, एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को भलस्वा डेरी इलाके के रहने वाले रघु, जाकिर और भूरा, अशोक नगर में किसी डब्लू नामक शख्स से मिलने आए थे. इलाके में वे लोग डब्लू को खोज रहे थे. लेकिन वो उन्हें मिल नहीं रहा था. तभी उन्होंने एक शख्स से पूछा कि डब्लू कहां रहता है? तो उस शख्स ने जवाब दिया कि ‘डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो’.
बस इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद डब्लू भी वहां आ गया. दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी. इसी बीच रघु ने डब्लू को गोली मार दी. फिर डब्लू के साथियों ने रघु को गोली मार दी. रघु की मौके पर मौत हो गई. गैंगवार के बीच रघु के दो साथी मौके से भाग खड़े हुए.
लेकिन थोड़ी दूर जाकर रघु का एक साथी भूरा पकड़ा गया और डब्लू के साथियों ने उसे चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी. जबकि, रघु का एक साथी जाकिर जोकि मौके से भाग निकला था उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल डब्लू अस्पताल में भर्ती है जहां पर उसका इलाज जारी है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले