जयंती पर याद आए वाजपेयी, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देश उन्हें नमन कर रहा है.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देश उन्हें नमन कर रहा है. सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी की कई दिग्गज नेता उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर नमन करने पहुंचे हैं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी है.
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन. वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे. मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा.
विराट योगदान को हमेशा याद रखेंगे: गृह मंत्री
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए लिखा सोशल मीडिया पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी. जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया. उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा.
2018 में हुआ था पूर्व पीएम का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को छह साल तक सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय दिया जाता है. इस दौरान उन्होंने सुधारों को आगे बढ़ाया और बुनियादी ढांच को बढ़ावा दिया. 2018 में 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का निधन हो गया था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले