देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 9 बार पढ़ी गई

चाकू से 40 वार, फिर पत्थर से कुचलकर 16 साल की लड़की को मार डाला, Delhi में दिल दहला देने वाला मर्डर

नाबालिग को चाकू से गोदता आरोपी साहिल. नई दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी.

Abhishek Raghuvanshi30 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है.  

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है. एक मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया. 

तस्वीरों में खबर2 फोटो

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था. 

इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा. आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया. 

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है. साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया. उधर, घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

दिल्ली पुलिस को नोटिस देने की तैयारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस को नोटिस देने वाली हैं. स्वाति ने कहा,  ”दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया. दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं. सब हदें पार हो गई हैं. मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा.”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑