देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 2 बार पढ़ी गई

गुडन्यूज! दिल्ली के इन 50 मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर में रखें सामान, जानें किराया और बुकिंग प्रोसेस

दिल्ली मेट्रो से हर रोज लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो भी यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करती है.

Abhishek Raghuvanshi2 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली मेट्रो से हर रोज लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो भी यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करती है. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो द्वारा कल यानी 01 नवंबर को ‘मोमेंटम 2.0 ऐप’ लॉन्च किया गया है. इस ऐप में यात्रियों को डिजिटल लॉकर से लेकर ई-शापिंग जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे. आइए जानते हैं कैसे यात्रियों को अधिक सुविधा देगा मोमेंटम 2.0 ऐप. 

‘मोमेंटम 2.0 एप’ के माध्यम से यात्री क्यूआर टिकटिंग (मेनलाइन और एयरपोर्ट लाइन), ई-शॉपिंग, तत्काल डिलीवरी के लिए डिजिटल लॉकर, स्मार्ट यूटिलिटी भुगतान और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. बता दें, डिजिटल लॉकर की सुविधा अभी दिल्ली मेट्रो के 50 स्टेशनों पर ही शुरू की गई है. 

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Digi Locker

बता दें, दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए ऐसी अनूठी सुविधाएं पेश करने वाली देश की पहली मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली है. इस ऐप के जरिए यात्री 20 मेट्रो स्टेशनों पर स्थित ‘वर्चुअल स्टोर्स’ के जरिए सूचीबद्ध ई-कॉमर्स कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करने, स्मार्ट बॉक्स (डिजी-लॉकर) के माध्यम से एक कूरियर भेजने और क्यूआर कोड खरीदने का काम भी कर सकते हैं.

डिजिटल लॉकर क्यों है खास?
वर्तमान में डिजिटल लॉकर्स 50 स्टेशनों पर प्रदान किए गए हैं और 2024 के जून महीने के अंत तक ज्यादातर स्थानों पर प्रदान किए जाएंगे. ये स्मार्ट लॉकर व्यक्तिगत तौर पर अस्थायी स्टोर भी उपलब्ध कराते हैं. मान लीजिए आप एक ऐसी फिल्म देखने जा रहे हैं जहां कैमरे या बैग को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है तो आप इन स्मार्ट लॉकर का उपयोग अपना सामान रखने के लिए भी कर सकते हैं. चाहे आप खरीदारी करने जा रहे हों, किसी पार्टी में जा रहे हों या कार्यालय जा रहे हों, ये लॉकर आपके सामान की सुरक्षा करेंगे. 

इन स्टेशनों पर होंगे डिजिटल लॉकर
डिजिटल लॉकर की यह सुविधा फिलहाल राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, द्वारका सेक्टर-10, सुप्रीम कोर्ट, शहीद स्थल (नया बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, नोएडा सिटी सेंटर, आनंद विहार और सरिता विहार जैसे 50 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई है. इन स्टेशनों पर बनाए गए स्मार्ट बॉक्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित समय के लिए बुक किया जा सकता है. इसके लिए यात्री अपने मोबाइल में ‘मोमेंटम 2.0’ ऐप को डाउनलोड कर अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे.बता दें, इन 50 स्टेशनों पर स्मार्ट बॉक्स को ग्रिड फॉर्मेट में लगाया गया है. वहीं, हर स्टेशन पर 83 से 90 स्मार्ट बॉक्स हैं. 

आप इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं. आप इस ऐप की मदद से न्यूनतम एक घंटे और अधिकतम छह घंटे के लिए लॉकर किराए पर ले सकते हैं. इसके लिए निर्धारित किराये का भुगतान भी ऐप के जरिये ऑनलाइन ही करना होगा. यदि समय सीमा उस अवधि से अधिक हो जाती है जिसके लिए डिजीलॉकर किराए पर लिया गया है तो आपको अधिक पैसे भरने होंगे. बता दें, इस ऐप का विकास ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशन द्वारा किया गया है. ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशन के संस्थापक अनुराग बाजपेयी हैं. 

कैसे रेंट करें लॉकर? 
अनुराग बाजपेयी ने बताया कि अगर आप डिजीलॉकर रेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऐप में जाकर Rent a Locker पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको मेट्रो स्टेशन, तारीख, समय, कितने समय के लिए आप लॉकर रेंट कर रहे हैं, लॉकर सा साइज और उपलब्ध समय स्लॉट चुनना होगा. इसमें आपको तीन साइज के लॉकर मिलेंगे जिनका किराया अलग-अलग होगा. जब आप एक बार पेमेंट कर देंगे, एक पिन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. इस पिन की मदद से आप अपने पैकेज को छोड़ पाएंगे या पिक कर पाएंगे

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑