देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 13 बार पढ़ी गई

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार (ISIS Terrorist Arrest) किया है.

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार (ISIS Terrorist Arrest) किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि, पिछले महीने एनआईए ने तीन ऐसे लोगों पर अवार्ड घोषित किए थे, जिनका अलग-अलग ब्लास्ट में रोल था. उनमें से एक आरोपी था मोहम्मद शाहनवाज. उसको और उसके दो साथियों मोहम्मद रिजवान अशरफ व मोहम्मद अशरफ को आज सुबह अरेस्ट किया गया.

एचजीएस धालीवाल ने बताया कि, इनका मैक्सिमम कैजुअल्टी के लिए ब्लास्ट करना उद्देश्य था. इन्हें बड़े लोगों को टारगेट करना था. फंडिग ट्रेल हमारे पास है. आतंक के लिए यह जो भी क्राइम करते हैं उसे ‘माले गनीमत’ कहते हैं. 18 जुलाई को यह पुणे से कार चोरी करके भाग रहा था उसमें इमरान और यूसुफ को पुणे पुलिस ने पकड़ा. उन पर पांच लाख का इनाम था और उनका चितौड़गढ़ ब्लास्ट में हाथ था. यह वहां से भाग गया था. इन्हें नेट के जरिए बाहर से सब कुछ मिल रहा था. यह ISIS का पेन इंडिया मॉड्यूल है.

दिल्ली और पुणे ISIS मॉड्यूल का ऑपरेटिव था शाहनवाज

गिरफ्तार संदिग्ध शाहनवाज दिल्ली और पुणे में ISIS मॉड्यूल का ऑपरेटिव था. वह पेशे से इंजीनियर है. वहीं बाकी दोनों भी ISIS के संदिग्ध आतंकी हैं और काफी पढ़े लिखे हैं. शाहनवाज की तलाश NIA काफी दिनों से कर रही थी. आतंकी शाहनवाज पर NIA ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. यह पुणे ISIS केस में वांटेड था. 

माइनिंग इंजीनियर है शाहनवाज 

झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है. वह पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था. धालीवाल ने बताया कि, शाहनवाज विश्वेसरैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ा है. वह माइनिंग इंजीनियर है. माइनिंग की पढ़ाई के चलते उसे ब्लास्ट का नॉलेज था. उसने बम बनाने के कई प्रयोग किए. उसे इंटरनेट का बहुत नॉलेज है. उसकी पत्नी हिंदू थी जिसका नाम बसंती पटेल था. उसने इस्लाम अपना लिया था और फिर मरियम नाम रख लिया था. शहनवाज ने पत्नी का धर्म बदलवाकर रेडिक्लाइज किया था. वह भी शहनवाज का साथ दे रही थी. वह अभी फरार है.  पुलिस उसकी तलाश कर रही है.उसकी बहन भी फरार है. शाहनवाज कई स्पॉट पर कैंप बनाकर नार्थ इंडिया में आतंकी ट्रेनिंग कैंप खोलना चाहता था. 

धालीवाल ने बताया कि, मोहम्मद अरशद वारसी भी झारखंड का रहने वाला है. वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ा है. उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और अभी जामिया से पीएचडी कर रहा है. ISIS के पुणे माड्यूल के फरार आतंकी मोहम्मद रिजवान अशरफ मौलाना है. वह यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है. उसने गाजियाबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है और अभी प्रयागराज में रह रहा था. उसकी पत्नी भी फरार चल रही है.

मौलाना भी है मोहम्मद रिजवान अशरफ

NIA को तीनों आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने के इनपुट मिले थे. इसके बाद रविवार को जांच एजेंसी की टीम पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन उसके हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका था. स्पेशल सीपी धालीवाल ने बताया कि, मोहम्मद रिजवान अशरफ मौलाना भी है. उसने आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए बाकी दो लोगों को बाइक भी दिलाई थी. शाहनवाज को जैतपुर, अरशद को मुरादाबाद और रिजवान अशरफ को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. आज कोर्ट में सभी को पेश करके सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई है.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि, शाहनवाज के ठिकाने से पिस्टल, आईईडी बनाने का सामान, विस्फोटक बनाने का सामान, अलग-अलग तरफ के केमिकल और जेहादी व बम बनाने का लिटरेचर, जो पाकिस्तान से आया था, बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पश्चिमी भारत, दक्षिण भारत और उत्तरी भारत में रेकी की और काफी दिन बिताए. पश्चिमी घाटों में उन्होंने रेकी थी, जंगलों में ये कई हफ्ते रहे, जहां इन्होंने बम विस्फोट का ट्रायल किया.

आतंकियों ने कई जगह ट्रेनिंग कैंप बना रखे थे

धालीवाल ने बताया कि, इन्होंने कई जगह ट्रेनिंग कैंप बना रखे थे. ये प्रयोग के बाद अपने हैंडलर को रिपोर्ट करते थे. इन्हें पूरा सामान स्थानीय जगह से लेने के लिए कहा गया था जिससे देश के बाहर बैठे लोगों का नाम न आने पाए. इनके कुछ और लोग संपर्क में थे जिनसे भी पूछताछ चल रही है. उन्होंने बताया कि, इनको अलग-अलग टास्क दिए गए थे. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑