देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 12 बार पढ़ी गई

कोचिंग सेंटर्स बंद होंगे? नियमों का उल्लघंन करने वालों पर दिल्ली HC सख्त, अधिकारियों के दिया ये आदेश

दिल्ली में बेतरतीब सुरक्षा इंतजामों के चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है.

Abhishek Raghuvanshi12 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली में बेतरतीब सुरक्षा इंतजामों के चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है. खासकर दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में स्थित नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटर्स को बंद किया जाएगा. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार (11 अक्टूबर 2023) को कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और शहर में दिल्ली मास्टर प्लान, 2021 के तहत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होने वाले कोचिंग सेंटरों को बंद करना होगा.

उच्च न्यायालय ने कहा कि यह अधिकारियों को देखना है कि वे (कोचिंग संस्थान) अनुपालन कर रहे हैं या नहीं. मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा, “छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता.” अदालत सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कोचिंग केंद्र मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटरों के संचालन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. साथ ही अदालत ने जून में मुखर्जी नगर के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक याचिका पर खुद कार्यवाही शुरू की थी. 

कोर्ट ने अधिकारियों को दिया ये आदेश
कोचिंग सेंटर की ओर से दलील पेश करने वाले वकील ने दावा किया कि वे मानदंडों का पालन कर रहे हैं, तो दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से कहा गया कि यह अधिकारियों को देखना है कि वे नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं. किसी संस्थान विशेष के दावों के भरोसे हम इस मसले को नहीं छोड़ सकते.

दिल्ली सरकार, एमसीडी और पुलिस को कोर्ट का नोटिस
दरअसल बीते जून में मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद इनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हुए हैं. 25 जुलाई को हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (MCD), राज्य सरकार और मुखर्जी नगर थाना प्रभारी को चार सप्ताह के अंदर मामले में अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था. साथ ही अग्निशमन सेवा विभाग से अनापत्ति पत्र के बिना यहां चल रहे कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का निर्देश दिया था.

करीब 900 कोचिंग सेंटर्स को नोटिस, कई हुए बंद
कोर्ट के आदेश के बाद एमसीडी ने उल्लंघनकर्ताओं को लगभग 900 नोटिस दिए गए थे, जो एमपीडी 2021 के उल्लंघन में संचालित पाए गए थे, चार कोचिंग सेंटरों को सील किया गया था और 98 ऐसे मामलों में कोचिंग सेंटरों ने उस परिसर को खाली कर दिया है, जिसमें वे काम कर रहे थे. दिल्ली के प्रमुख कोचिंग केंद्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर, दक्षिणी दिल्ली में कटवारिया सराय, जिया सराय, बेर सराय और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और मयूर विहार में स्थित हैं.

583 में से केवल 67 कोचिंग सेंटर्स के पास NOC
मामले में दायर स्टेट्स रिपोर्ट में, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे 583 कोचिंग संस्थानों में से केवल 67 के पास दिल्ली अग्निशमन सेवाओं की एनओसी है. पीठ ने, जिसमें न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी भी शामिल थे, कहा, ‘यदि कोई कोचिंग सेंटर मास्टर प्लान प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, तो उसे बंद कर दिया जाना चाहिए, इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है.’ दूसरी ओर, कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया हाई कोर्ट के 25 जुलाई के आदेश की समीक्षा की मांग करते हुए एक याचिका भी दायर की है. मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑