देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 7 बार पढ़ी गई

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ SC पहुंची केजरीवाल सरकार, 3 जुलाई को कॉपी जलाने का फैसला लिया वापस

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दिल्ली सरकार के खिलाफ लाए गए केंद्र के अध्यादेश की रार अभी सुलझती नहीं दिख रही है.

Abhishek Raghuvanshi1 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार के खिलाफ लाए गए केंद्र के अध्यादेश की रार अभी सुलझती नहीं दिख रही है. केजरीवाल सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची और दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र सरकार के लाए गए अध्यादेश को चुनौती दी है. वहीं, यह भी सामने आया है कि सर्विसेज को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक में भले आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का समर्थन न मिला हो, लेकिन अब ग्राउंड पर आम लोगों का समर्थन जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. 

3 जुलाई को अध्यादेश की कॉपियां जलाने के मामले में यू-टर्न 
आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में अध्यादेश की कॉपियां जलाने की तैयारी कर रही थी. 3 जुलाई को आम आदमी पार्टी दफ्तर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश की कॉपियां जलाने वाले थे. फैसला हुआ था कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के 70 विधानसभाओं के नेता विधायक, मंत्री, पार्षद और सांसद भी मौजूद रहेंगे.

मगर, बाद में पार्टी ने इस फैसले पर यू-टर्न ले लिया. याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने के बाद मामला अदालत में लंबित होने के चलते आम आदमी पार्टी ने प्रतियों को जलाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. 

केंद्र सरकार के काले अध्यादेश का चौतरफा विरोधः सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार में सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि गैर कानूनी तरीके से एक काला अध्यादेश लाकर दिल्ली की सत्ता पर LG का कब्जा करवाया जाए. सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक पीठ ने चुनी हुई सरकार को अधिकार दिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के छुट्टी पर जाते ही केंद्र सरकार अध्यादेश ले आई. भाजपा के कट्टर समर्थक भी कह रहे हैं कि ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा है, दिल्ली का हर शख्स यही कह रहा है कि इस काले अध्यादेश का विरोध करना चाहिए.

6 से 13 जुलाई तक चलेगा खास अभियान
आम आदमी पार्टी 5 जुलाई को सभी 70 विधानसभाओं में और 6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के ज़ोन में अध्यादेश की कॉपी जलाएगी. इस दौरान जनता का समर्थन जुटाने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा. आगे सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है. भाजपा ने तीनों चुनावों में खूब जोर लगाया लेकिन चुनाव हार गई. इसलिए अब भाजपा और केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों से बदला लेना चाहती है.

केंद्र पर लगाए सख्त आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार को दिल्ली में बिजली-पानी, मुफ्त इलाज, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थयात्रा से बहुत दिक्कत है और भाजपा इन सुविधाओं को बंद करवाना चाहती है. पटना में विपक्षी दलों की बैठक में अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस को समर्थन न मिलने के बाद से ही आम आदमी पार्टी तीखे रुख अपना रही है. 

आम जनता का नुकसान किया- संदीप पाठक 
‘आजतक’ से खास बातचीत में AAP के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी इस कैंपेन के जरिए आम लोगों को जाकर बताएगी कि भाजपा ने अध्यादेश लाकर दिल्ली की जनता का नुक़सान किया है. और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर वोट खराब न करें. संदीप पाठक ने कहा ‘दिल्ली में AAP सभी सातों सीटों पर तैयारी कर रही है और पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आने वाला समय बताएगा कि किस तरह की स्थितियां होती हैं. एक राजनीतिक दल के रूप में AAP अपने स्तर पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑