‘अमीर बन गया हूं, अब नहीं करूंगा चोरी…’ दोस्त के सामने दिल्ली के सबसे बड़े ज्वैलथीफ ने खाई कसम
दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस से 25 करोड़ के जेवरात चोरी (Robbery) करने वाले लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा.

दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस से 25 करोड़ के जेवरात चोरी (Robbery) करने वाले लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने छत्तीसगढ़ जाने के बाद दोस्त शिवा को सबसे बड़ी चोरी के बारे में बताया था. कहा था कि वह अमीर बन गया है, अब आगे से वह चोरी नहीं करेगा.
उसने खुशी में सोने की दो चेन (Gold Chain) शिवा को दे दी थी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने शिवा को जब गिरफ्तार किया था, तो उसके कब्जे से दोनों चेन बरामद की थी. दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आरोपी लोकेश को बुधवार शाम दिल्ली ले आई. दिल्ली पुलिस इसके कब्जे से बरामद जूलरी को भी ले आई है.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात वाले दिन यानि 24 सितंबर को आरोपी लोकेश रात 11.45 बजे शोरूम में छत के रास्ते घुसा, फिर शोरूम में ही सो गया था. आरोपी ने बताया कि वह शोरूम में जाकर इसलिए सोया था कि अगर वह रात में स्ट्रांग रूम को काटेगा तो आवाज होगी और आसपास के लोगों को पता लग जाएगा.
वह अगले दिन सुबह आठ-नौ बजे सोकर उठा, इसके बाद उसने 11.30 बजे तक इंतजार किया. उसे लगा कि सुबह कोई शोरूम में आ सकता है. अगर कोई आ गया तो वह छत के रास्ते भाग जाएगा. जब 11.30 बजे कोई नहीं आया तो उसने आभूषणों को समेटना शुरू किया. उसने स्ट्रांग रूम को काटना शुरू किया. वह पेचकस व गिरंडर खरीदकर लाया था. उसे हथौड़ा शोरूम में ही मिल गया था.
दोस्त शिवा को बताई थी पूरी कहानी
गहनों को समेटकर वह छत के रास्ते ही बाहर निकला. शोरूम से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे ऑटो मिल गया था. ऑटो से वह कश्मीरी गेट बस अड्डे पहुंचा था. आरोपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ जाकर अपने दोस्त शिवा को बताया कि उसने उम्मीद नहीं की थी कि उसे इतना माल मिल जाएगा. उसने गहनों को अपने किराये के मकान में रख दिया था.
लोकेश को कोर्ट में किया जाएगा पेश
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी लोकेश को दिल्ली ले आया गया है. जिले के एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की देखरेख में पुलिस टीम विमान से उसे दिल्ली लेकर आई है. ट्रांजिट रिमांड खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले