देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

सजकर तैयार हो गई थी बारात, एन मौके पर पहुचे उड़नदस्ते ने दूल्हे की उम्मीदों पर फैरा पानी बाल विवाह करना पड़ा रद्द

इदौर । परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था बारात लगभग सज कर तैयार थी और अचानक उड़नदस्ता पहुंच गया । कानूनी जानकारी के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर पानी फिर गया परिजनों को विवाह निरस्त करना पड़ा।

Abhishek Raghuvanshi23 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इदौर । परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था बारात लगभग सज कर तैयार थी और अचानक उड़नदस्ता पहुंच गया । कानूनी जानकारी के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर पानी फिर गया परिजनों को विवाह निरस्त करना पड़ा।
बाल विवाह रोकथाम के लिए चल रही कार्रवाई के बावजूद लोग नाबालिक बच्चों का विवाह कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए भी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में जिले में गठित बाल विवाह विरोधी उडनदस्ता चाइल्ड लाइन और महिला एवं बाल विकास विभाग बाल विवाह रोकथाम के लिए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच रहा है।कल धार में एक बालिका के कम उम्र होने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारी सुभाष जैन ने समझाकर विवाह निरस्त करवाया।गुपचुप तरीके से विवाह होने की आशंका के चलते उन्होंने बेटमा इंदौर से जाने वाली बारात को लेकर सूचना प्रेषित की। धार से मिली सूचना के आधार पर इंदौर का अमला कार्रवाई के लिए तैयार हो गया। बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता लाडो अभियान के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि सूचना की जानकारी एसपी मनीषा पाठक सोनी और एडिशनल एसपी महू शशिकांत कनेकने को दी गई।वही महिला बाल विकास विभाग के देपालपुर परियोजना एक की सुनीता गोखले और समर्थ शास्त्री के साथ चाइल्डलाइन की सुनीता राय,राज किरण जाट, विशेष किशोर पुलिस इकाई के सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र रघुवंशी और थाना बेटमा का संयुक्त दल वर पक्ष के घर पहुंचा। जिस समय दल मौके पर पहुंचा उस समय बारात की तैयारी चल रही थी। पूछताछ के बाद बालक की हाईस्कूल की अंकसूची सामने उसके अनुसार बालक की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही थी।बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अनुसार बालक की आयु 21 वर्ष से कम होने के चलते विवाह रद्द कराने के लिए अमले ने परिजनों से चर्चा की और वधू पक्ष के साथ हुई चर्चा की जानकारी उन्हें दी । कानून की जानकारी के बाद परिजनों ने विवाह निरस्त करते हुए सगाई करने के लिए धार जाने का बहाना बनाया। परिजनों के धार जाने की बात पर उड़नदस्ता प्रभारी पाठक ने अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि वर और उसके पिता धार नहीं जा सकते गुपचुप तरीके से अन्य जगह पर जाकर शादी होने की आशंका के चलते उन दोनों को थाने पर बैठाने की बात कही। दल ने मौके पर पंचनामा बनाने के साथ ही परिजनों से शपथ पत्र भी लिया कि वे जब तक लड़के की आयु 21 वर्ष नहीं होती तब तक वे विवाह नहीं करेंगे। उड़नदस्ते की इस कार्रवाई से जहां बारात की तैयारी हो गई थी दूल्हे के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी ,वह अचानक ही समाप्त हो गई। दूल्हे की उम्मीदों पर पानी फिर गया और परिजन निराश होकर रह गए। पाठक ने बताया कि समझाईश के बाद भी यदि परिजन उक्त विवाह करते हैं तो उनके विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑