महापौर परिषद् की बैठक में 350 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1032 ईडब्लूएस हितग्राहियों को 1 बीएचके के आवास की रजिस्ट्री में 5 करोड़ से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी की छूट हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनके हक़ का पैसा शीघ्र मिल सके इसके लिए एक एजेंसी गठित कर नए तरीके से कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि मजदूरों को शीघ्र ही राशि का भुगतान हो सके. महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि हुकुमचंद मिल के मजदूरों का बकाया कई वर्षों से लंबित है. यह प्रकरण कोर्ट में भी लंबित है. उसे हल करने की ओर हमने प्रयास किया है.जिसके तहत नगर निगम के माध्यम से एक एजेंसी बनाई जाएगी जो मजदूरों का पैसा कोर्ट की अनुमति से दे. मिल की जमीन पर शहर के हित में कोई नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो, ऐसा प्रस्ताव हम कोर्ट की अनुमति के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है. मप्र औद्योगिक विकास निगम की मदद लेने का भी प्रस्ताव किया है ताकि स्पेशल एमओयू के जरिये जो धनराशि प्राप्त हो उससे मजदूरों का भुगतान व अन्य भुगतान कोर्ट की अनुमति से किए जाएँ. मिल की जमीन का मालिकाना हक़ नगर निगम के पास है. नया प्रस्ताव हम कोर्ट के समक्ष रखेंगे।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1032 ईडब्लूएस हितग्राहियों को 1 बीएचके के आवास की रजिस्ट्री में 5 करोड़ से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी की छूट
- हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनके हक़ का पैसा शीघ्र मिल सके इसके लिए एक एजेंसी गठित कर नए तरीके से कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि मजदूरों को शीघ्र ही राशि का भुगतान हो सके.
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि हुकुमचंद मिल के मजदूरों का बकाया कई वर्षों से लंबित है. यह प्रकरण कोर्ट में भी लंबित है. उसे हल करने की ओर हमने प्रयास किया है.जिसके तहत नगर निगम के माध्यम से एक एजेंसी बनाई जाएगी जो मजदूरों का पैसा कोर्ट की अनुमति से दे. मिल की जमीन पर शहर के हित में कोई नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो, ऐसा प्रस्ताव हम कोर्ट की अनुमति के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है. मप्र औद्योगिक विकास निगम की मदद लेने का भी प्रस्ताव किया है ताकि स्पेशल एमओयू के जरिये जो धनराशि प्राप्त हो उससे मजदूरों का भुगतान व अन्य भुगतान कोर्ट की अनुमति से किए जाएँ. मिल की जमीन का मालिकाना हक़ नगर निगम के पास है. नया प्रस्ताव हम कोर्ट के समक्ष रखेंगे। हमें विश्वास है कि मजदूरों के अधिकारों के हित में यह बड़ा फैसला होगा। जिससे आगे भी अन्य मिलों के मजदूर जो संघर्षरत हैं उनके मामले को भी दिशा मिल सकेगी.
महापौर ने बताया कि आज की बैठक में करीब 350 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई है. इसमें शहर की कई बड़ी ड्रेनेज लाइनें, पानी की लाइनें, सड़कें शामिल हैं. उदहारण के लिए सुदामा नगर को अन्नपूर्णा रोड से जोड़ने वाली मास्टर प्लान की मॉडल सड़क का निर्माण किया जायेगा जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा. नगर निगम परिषद के हॉल का निर्माण पूर्ण किया जाएगा. हमने कहा था कि निगम परिषद की बैठकें निगम के परिषद हॉल में ही हों. हॉल के रुके हुए कार्य को शुरू कराया गया था और अब उसका इंटीरियर कराया जाएगा । हॉल के लिए 4 करोड़ 66 लाख 81 हजार 205 रुपए की राशि आज की बैठक में स्वीकृत की गई.
बढ़ते हुए शहर की आवश्यकता के मुताबिक सफाई और अन्य कार्यों के लिए नए वाहन उपलब्ध कराये जाएंगे लेकिन यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि पुराने हो चुके वाहनों में से जिन्हे सुधार कर उपयोग में लिया जा सकता है उन्हें सुधार कर नया रूप दिया जाए। ऐसे 130 वाहनों को तैयार कर उपयोग में लिया भी जा रहा है.
अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड (सुदामा नगर एवं विश्वकर्मा नगर के मध्य) को जोड़ने वाली सड़क के लिए 14 करोड़ 22 लाख की राशि स्वीकृत।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम कनाड़िया (इम्पेटस आईटी पार्क के पीछे ) प्रस्तावित आवासीय इकाइयों के निर्माण हेतु अतिरिक्त राशि 25.27 करोड़ रुपये की मंजूरी.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पलाश परिसर – 01 ( राऊ सिलिकॉन के पास), नर्मदा परिसर ( बड़ा बांगड़दा ), शिवालिक परिसर ( दूधिया देवगुराड़िया ), गुलमर्ग परिसर -01 (कनाड़िया), सतपुड़ा परिसर (बड़ा बांगड़दा बुड़ानिया), पलाश परिसर -02 (ओमेक्स हिल्स के पीछे) में प्रथम आओ प्रथम पाओ पध्दति से बहुमंजिला आवासीय इकाइयों के आवंटन कर ईडब्लूएस व एलआईजी के कुल 1000 से अधिक हितग्राहियों को 1 बीएचके के मकानों के रजिस्ट्रेशन हेतु 5 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी में छूट हितग्राहियों को मिलेगी.
चंद्रभागा से कलालकुई मस्जिद तक सीमेंट कॉन्क्रीट की सड़क के निर्माण 7 करोड़ 69 लाख की राशि स्वीकृत.
ज़ोन क्रमांक 01 के तहत गुटकेश्वर महादेव किला मैदान रोड से जुनारिसाला होते हुए सदर बाजार मैनरोड तक इंदौर विकास योजना 2021 के अनुसार 18 मीटर सड़क चौड़ीकरण कर रोड का निर्माण करने हेतु 6 करोड़ 21 लाख की राशि मंजूर.
ज़ोन क्रमांक 04 वार्ड क्रमांक 11 में भागीरथपुरा टंकी क्षेत्र के तहत आने वाले रहवासी क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या के निराकरण हेतु पाइप लाइन विहीन क्षेत्रों में 400 एवं 500 एम एम व्यास की एम एस तथा 110, 160, 200, 250, 280, 315 एम एम व्यास की एच डी पी ई पाइप लाइन बिछाने के लिए 2 करोड़ 38 लाख की राशि मंजूर.
यशवंत सागर की जलग्रहण क्षमता बढ़ाने से डूब प्रभावित कृषि भूमि की फसल मुआवजे के लिए भी बैठक में 2 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है. यह राशि वर्ष 2019 से 2022 तक अर्थात तीन वर्षों की है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित ताप्ती परिसर में 400 एम एम व्यास के पाइप लाइन बिछाने के लिए 5 करोड़ 39 लाख रुपए की मंजूरी.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सिंदोड़ा रंगवासा में निर्मित किये जा रहे आवासीय परिसरों ( ताप्ती परिसर 1, 2 और 3 ) में बाह्य विद्युतीकरण के लिए ट्रांसफॉर्मर व सब स्टेशन स्थापित करने के लिए 918.98 लाख रुपये की राशि मंजूर.
इंदौर शहर को चार भागों में बाँट कर सीवरेज व ड्रैनेज सिस्टम की सफाई के लिए 4 टास्क फाॅर्स का गठन किया जायेगा प्रत्येक टीम में 20 कर्मचारी, 2 डेसेल्टिंग मशीनें व अन्य सामान रहेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले