पीड़ित छात्रा के साथ दोस्ती कर उसे शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कुछ दिन पहले दोस्ती अल्पेश जैन नामक युवक से हुई थी दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे जहां अल्पेश ने शादी का प्रस्ताव महिला के सामने रखा था कुछ सालों तक तो काफी अच्छा चलता रहा लेकिन जब युवती ने शादी के लिए कहा तो अल्पेश धमकी देकर जान से मारने की बात कहने लगा पीड़ित कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन अल्पेश नहीं माना आखिरकार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
