इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात सामने आई है चोरों ने घर के पीछे लगी सीमेंट की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के महेश यादव नगर का है यहां के रहने वाले सतीश प्रजापति पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे उसी दौरान कोई अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की पीछे की सीमेंट की जाली तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए,, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
