इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ पर गांव के मुख्य मार्ग पर खेल रही 13 साल की बच्ची को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया परिजनों को जब बच्ची की एक्सीडेंट की सूचना लगी तो तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी सांसे थम गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हम आपको बतां दे सोमवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ में रहने वाली तमन्ना पिता कमल गहलोत नवदापंथ के मुख्य मार्ग पर खेल रही थी इस दौरान तेज बाइक सवार युवक द्वारा उसे जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद युवक मौका देखकर फरार हो गया बच्ची को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान 13 साल की तमन्ना ने दम तोड़ दिया,वही पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
