इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र घर में ही एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने किया बरामद शराब का आदी था बुजुर्ग शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां के कामाक्षी अपार्टमेंट में रहने वाले 50 वर्षीय बुजुर्ग कि घर में ही बाथरूम में गिरने से मौत हो गई बुजुर्ग 2 दिन तक मृत अवस्था में बाथरूम में पड़े रहे आज पड़ोसियों ने देखा की बुजुर्ग ने दरवाजा नहीं खोला है तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बुजुर्ग बाथरूम में मृत पड़े थे पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग कमलेश जोशी 50 वर्षीय है और शराब के आदी थे इसी कारण से 15 वर्ष पूर्व इनके बच्चे और पत्नी छोड़ कर चली गई थी तब से ही यह अकेले रह रहे थे फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है
