ग्वालियर पुलिस ने रेल्वे कालोनी के पास आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरिये को पकड़ा
पुलिस टीम ने तीन मोबाइल तथा 60,000/-रूपये नगद किये जप्त। पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लगभग 50 लाख से अधिक का हिसाब किताब मिला।
पुलिस टीम ने तीन मोबाइल तथा 60,000/-रूपये नगद किये जप्त।
पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लगभग 50 लाख से अधिक का हिसाब किताब मिला।
ग्वालियर 24.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 23.04.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्र में रेल्वे कालोनी के पास स्थित सामुदायिक भवन के पीछे दो व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में दिनांक 23.04.2022 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रेल्वे कालोनी के पास स्थित सामुदायिक भवन के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दो व्यक्ति दिखे जिनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके मोबाइलों को चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा चलता पाया गया, जिसमें पकड़े गये दोनों सटोरिये हार-जीत पर हैदराबाद और आरसीवी के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाईन दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे। सटोरियों के पास से पुलिस टीम को तीन मोबाइल, 60 हजार रूपये नगद तथा लगभग 50 लाख से अधिक का हिसाब-किताब मिला। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने पुलिस टीम को बताया कि वह ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों को आईडी मुरैना जिले के जौरा का रहने वाला एक व्यक्ति उपलब्ध कराता है तथा हमारे 200 क्लाइंट और 11 बुकिंग एजेंट आईडी हैं। सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में 50 लाख से अधिक का हिसाब किताव भी मिला है। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है। पकड़े गये दोनों सटोरियों तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ थाना पड़ाव में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं 109, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
बरामद मशरूका:- तीन मोबाइल, 60,000/-रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकीे, प्र.आर. राजबाबू, अनिल गुप्ता, आरक्षक आशीष शर्मा, गौरव आर्य, सोनू परिहार थाना पड़ाव टीम- उनि दीपेन्द्र राजावत, सउनि दुर्गाप्रसाद, प्र.आर.शैलेश परमार की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले