ग्वालियर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे तीन सटोरियों को एक लाख रूपये नगद व तीन मोबाइल सहित किया गिरफ्तार
थाना मुरार क्षेत्र में लाल टिपारा पर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए तीन सटोरियों को पकड़ा। आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
- थाना मुरार क्षेत्र में लाल टिपारा पर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए तीन सटोरियों को पकड़ा।
- आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
- पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरियों से 03 मोबाइल तथा 01 लाख रूपये नगद मिले तथा लाखों का हिसाब-किताब मिला।
ग्वालियर 27.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 26.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के लाल टिपारा के पास, कुछ लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान लाल टिपारा पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को लाल टिपारा पर मुखबिर के बताये अनुसार तीन व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे तीनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर एक के पास से 20 हजार रूपये नगद तथा वीवो कम्पनी का मोबाइल, दूसरे के पास से 70 हजार रूपये नगद एवं ओप्पो कम्पनी का मोबाइल तथा तीसरे सटोरिए के पास से 10 हजार रूपये नगद एवं एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया। इस प्रकार तीनों सटोरियों से कुल 01 लाख रूपये नगद एवं तीन मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को लाईव मैच के कुछ बॉल पीछे का मैच शो होता है, जिसका फायदा सट्टेवाज को मिलता हैं। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना मुरार में अप0क्र0 356/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
पकड़े गये सटोरिया:- आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे तीन सटोरियों को पकड़ा।
बरामद मशरूका: तीन मोबाइल तथा 01 लाख रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- उनि राजीव बिरथरे, आरक्षक नवीन पाराशर, रणवीर यादव, गौरव पवार थाना मुरार टीम- सउनि विश्राम सिंह, प्र.आर. चतुर सिंह, नीरज यादव, आरक्षक पंकज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले