ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर के पास से 02 किलोग्राम गांजा कीमती 50 हजार का किया जप्त
ग्वालियर।
ग्वालियर। दिनांक 19.06.2022 – पंचायत तथा नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का बैग लिये हुए सिंधिया नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे खड़ा हुआ है, जिसके बैग में गांजा भरा होने का संदेह है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को उक्त संदिग्ध की तस्दीक कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित करते हुए क्राइम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर संदिग्ध गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर व डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव व थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान सिंधिया नगर, रेल्वे क्रॉसिंग, निर्माणाधीन ब्रिज के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का पिठ्ठू बैग लिये निर्माणाधीन ब्रिज के पास खड़ा दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा, पूछताछ करने पर उसने अपने आप को सीपरी बाजार झांसी(उ.प्र.) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग से एक पैकेट मिला जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 02 किलोग्राम कीमती लगभग 50 हजार रूपये का पाया गया जिसे विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी से गांजा लाने तथा बैचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना विश्वविद्यालय में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 282/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है।
जप्त मशरूका:- कुल 02 किलोग्राम गांजा कीमती 50 हजार रूपये का जप्त।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा क्राईम ब्रांच टीम- उप निरी. शैलेन्द्र शर्मा, प्र.आर. मनीष चौहान, आरक्षक रणवीर यादव, राघवेन्द्र भदौरिया, जितेन्द्र बरैया, रोहित कुमार थाना विश्वविद्यालय टीम- उनि रोहित भदौरिया, प्र.आर. जगदीश, सुनील कटियार, आरक्षक उमेश शर्मा, धीरेन्द्र, अंगद यादव, शीलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले