देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

कोरोना के संक्रमण काल के पहले जितने लोग अभिषेक करते थे अब उससे दुगना अभिषेक होता है – पंडित मिश्रा

फिल्मों ने लोगों को शिव मंदिर से दूर किया शिव पुराण कथा ने मंदिर भेज दिया इंदौर ।

Abhishek Raghuvanshi28 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर । श्री शिव महापुराण कथा के मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि फिल्मों और नाटक ने लोगों को भगवान और मंदिर से दूर कर दिया था लेकिन शिव महापुराण कथा ने लोगों को वापस मंदिर भेज दिया । हमारे देश में कोरोना के संक्रमण काल से पहले लोग 1 साल में जितने भगवान शिव के अभिषेक करते थे , अब संक्रमण काल के बाद उससे दोगुने अभिषेक हो रहे हैं ।

पंडित मिश्रा यहां दलाल बाग में विधायक संजय शुक्ला और उनके मित्र मंडल के द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिवस में श्रद्धालु जनों को कथा का श्रवण कराते हुए जीवन के लिए मार्गदर्शन दे रहे थे । उन्होंने कहा कि हमारे देश में फिल्म और नाटक ने लोगों को मंदिर से दूर कर दिया था लेकिन जब से शिव महापुराण कथा शुरू हुई है, तब से बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के मंदिर में जाने लगे हैं । हर व्यक्ति भगवान शिव को एक लोटा जल और एक बिल्वपत्र चढ़ाने के लिए पूरे मनोभाव से जाता है । कोरोना का संक्रमण काल आने से पहले व्यक्ति पूरे साल में एक बार भगवान शिव का अभिषेक करता था । जब से यह संक्रमण काल आया तो उसके बाद में अब लोग पूरे साल में दो बार या उससे ज्यादा शिवजी का अभिषेक करने लगे हैं । बदलने लगा है माहौल और अब लोगों के मन के भाव भी बदलने लगे हैं ।
शिव महापुराण कथा के पंडाल में रुकने वाले दूसरे शहरों से आए हजारों लोगों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण सामान्य लोग नहीं हैं । यह वह लोग हैं जिन्हें शिव तत्व प्राप्त हुआ है । शिव की कृपा प्राप्त हुई है । उस कृपा के प्राप्त होने के कारण अब यह पूरी कथा यहां रुक कर भगवान शिव को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं । वर्तमान में घर-घर में होने वाले कलह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घर घर की कहानी होती है कि सास से बहू परेशान है और बहू से सास परेशान है । इसमें न तो सास बुरी है ना बहु बुरी है । बस समय का चक्र बुरा है । जब हम अदालत में तलाक मांगने के लिए जाते हैं तो अदालत भी पहले समझाने का काम करती है । इस समझाने से आशा यही है कि जो समय का बुरा चक्र है वह निकल जाए । तो फिर उसके बाद सभी कुछ अच्छा होता है । जरूरत इस बात की है कि सास भी थोड़ा संयम रखें और बहू भी थोड़ा ध्यान दें । इन दोनों के साथ में रहने से दोनों के जीवन में बहुत सुख है । घर में शांति हमें ही लाना होगी । कोई बाबा या संत पुडिया देकर आपके घर में शांति नहीं ला सकता है ।

उन्होंने भक्तों से कहा कि जीवन का बुरा समय चौराहे के रेड सिग्नल की तरह होता है । जिस तरह हम रेड सिग्नल पर अपनी गाड़ी रोक लेते हैं, उसी तरह से बुरे समय में भी यदि हम शांति रख लेंगे तो वह समय निकल जाएगा और ग्रीन सिगनल में तेजी से आगे बढ़ सकेंगे ।

भगवान महाकाल के प्रकट होने की कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक 5 साल के बच्चे के विश्वास का प्रतिफल देने के लिए भगवान शिव यहां महाकाल के रूप में प्रकट हुए । यह दुनिया का एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां पर भगवान के नयन , चेहरा, मूंछ बनाई जाती है । उज्जैन के राजा चंद्रसेन की कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव के मंदिर की चौखट की पूजा करते हुए उन्हे शिवजी के द्वारपाल मणिभद्र ने एक मणि दिया था । जब द्वार की पूजा करने पर उन्हें इतना कुछ मिल सकता है तो फिर शिवजी की पूजा करने वाले भक्तों को जीवन में क्या नहीं मिल सकता ।

भक्तगण से अपील

श्री शिव महापुराण कथा के मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा एवं इंदौर की कथा के आयोजक विधायक संजय शुक्ला ने सभी भक्तजनों से यह अपील की है कि जब भी वह कथा सुनने के लिए आए तो अपने साथ में जेवरात , पर्स, मोबाइल इत्यादि कीमती सामान लेकर नहीं आए । भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व अपने हितों को साथ सकते हैं ऐसे में हमें सावधानी रखना बहुत जरूरी है । हर दिन की तरह कल मंगलवार को भी यह कथा दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होगी ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑