देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

कोई तंत्र मंत्र नहीं, सब कर्मों का खेल है कलयुग में केवल भगवान के नाम का स्मरण ही काम आएगा – पंडित मिश्रा

इंदौर। श्री शिव महापुराण कथा मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि तंत्र मंत्र का खेल कुछ भी नहीं होता है । जो कुछ होता है वह सब कर्मों का खेल होता है । कलयुग में केवल भगवान के नाम का स्मरण ही काम आएगा ।

Abhishek Raghuvanshi27 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। श्री शिव महापुराण कथा मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि तंत्र मंत्र का खेल कुछ भी नहीं होता है । जो कुछ होता है वह सब कर्मों का खेल होता है । कलयुग में केवल भगवान के नाम का स्मरण ही काम आएगा । वही हमारे कष्टों को काट सकता है ।

पंडित मिश्रा यहां दलाल बाग में अपार जनसमूह की उपस्थिति में आज चौथे दिवस श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करा रहे थे । विधायक संजय शुक्ला एवं उनके मित्र मंडल के द्वारा आयोजित की गई इस कथा में आज रविवार का दिन होने के कारण पिछले 3 दिनों की तुलना में और भी ज्यादा अपार जनसमूह उमड़ पड़ा । इस जनसमूह ने दलाल बाग के आसपास की सड़क की एक लाइन को पूरा बैठ कर पाट दिया ।

जनसमूह के बीच कथा का श्रवण कराते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अक्सर लोग शिकायत करते हुए मिलते हैं कि कोई तंत्र मंत्र कर रहा है । कोई कहता है कि मेरे यहां कोई नींबू फेंक जाता है । हकीकत में देखो तो ऐसा कुछ नहीं होता है । कोई तंत्र मंत्र से किसी का कुछ बिगाड़ नहीं सकता । यदि कोई बिगाड़ने की ताकत रखने वाला होता तो वह देश के धन्ना सेठ और ताकत के प्रतीक लोगों पर अपनी क्रिया करके दिखाता । हकीकत यह है कि हम जिसे तंत्र मंत्र का प्रयोग का परिणाम मान रहे हैं वह हमारे कर्मों का फल है । जो हमें भोगना है । उसे तो भोगना ही पड़ेगा । कलयुग में केवल भगवान के नाम का स्मरण ही हमारे कष्टों को काट सकता है । त्रेता युग में राम जी आए, द्वापरयुग में कृष्ण जी आए और यह कलयुग है यह तो भगवान शिव का युग है । कण-कण में शिव है । इनकी आराधना करने से, इन्हें एक लोटा जल चढ़ाने से फल अवश्य मिलेगा । शिव की आराधना कभी खाली नहीं जाती है । डमरू वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है ।

पंडित मिश्रा ने कहा कि जब हमें कष्ट आता है तो हम घबरा जाते हैं । घबराओ मत । भगवान को याद करो । उसके भजन में डूब जाओ । ऐसे में कष्ट एक बार आएगा, दो बार आएगा, तीन बार आएगा.. फिर आना बंद हो जाएगा ।

उन्होंने अवंतिका नगरी की कथा सुनाते हुए कहा एक समय था ,जब वहां पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण रहते थे । सभी भगवान शिव की आराधना में लीन थे । सब छूटे छूटने दो लेकिन महाकाल का पूजन नहीं छूटना चाहिए । उन्होंने राक्षस दूषण के द्वारा किए गए ताप और ब्रह्मा जी से प्राप्त किए गए वरदान की कथा सुनाते हुए कहा कि इस ब्राह्मण के द्वारा रूप बदलकर एक ज्ञानी ब्राह्मण का वेश धारण कर अवंतिका नगरी में प्रवेश किया गया । वह यहां ब्राह्मणों के बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर बुलाता और उनका रक्त चूस कर उन्हें फेंक देता था । इससे ब्राह्मण समाज में हाहाकार मच गया । बड़ी संख्या में ब्राह्मण अवंतिका नगरी को छोड़कर जाने के बारे में विचार करने लगे । इन ब्राह्मणों ने वेद प्रिय से जाकर अपनी समस्या कही तो उन्होंने अपने पुत्र हरि प्रिय से कहा की अवंतिका की मिट्टी लाओ और उससे पार्थिव शिवलिंग बनाओ । जब हरि प्रिय मिट्टी लेकर आया तो वह मिट्टी लाल रंग की थी । इस पर वेद प्रिय नाराज हुए तो उन्हें ब्राह्मणों ने कहा कि हमारे पुत्रों का रक्त पीकर उनके शरीर को जिस तरह से दूषण ने फेंका है , उससे पूरी अवंतिका की माटी लाल हो गई है ।

पंडित मिश्रा जी ने अवंतिका नगरी की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि वेद प्रिय ने अपने बेटे हरि प्रिय को अवंतिका की शुद्ध मिट्टी लाने के लिए भेजा । हरि प्रिय ने जहां भी जाकर मिट्टी को देखा तो वह मिट्टी लाल ही मिली । इस पर उसने नारायण का ध्यान किया । भगवान नारायण उसकी कठोर साधना में प्रकट हुए । भगवान ने एक बार नहीं 8 बार आकर हरि प्रिय को आवाज दी लेकिन 8 बार हरि प्रिय ने अपनी साधना नहीं छोड़ी । फिर जब नवी बार भगवान ने आकर उसे आवाज दी तब हरि प्रिय ने अपनी साधना रोककर आंखें खोली और प्रभु के चरण पकड़ लिए । इसके बाद भगवान से अवंतिका में शुद्ध मिट्टी देने का आग्रह किया । तो भगवान ने कहा कि तुम 7 स्थानों पर जाकर मिट्टी को उठाओ तो वह मिट्टी पूरी तरह शुद्ध होगी । इस पर हरि प्रिय ने वहां प्रकट हुए भगवान नारायण के नौ स्वरूप से कहा कि अब आप यही विराज जाओ । उसी समय अवंतिका नगरी में नो नारायण विराजित हुए । फिर हरि प्रिय ने 7 स्थानों पर जाकर वहां से मिट्टी उठाई तो जहां से वह मिट्टी उठाते वहां पर सरोवर बन जाता और अवंतिका नगरी में 7 सरोवर बने गए । पंडित मिश्रा ने इसके बाद इस कथा के आगे का श्रवण कराते हुए कहा कि छपरिया ने किस तरह से दूषण के वध के लिए भगवान शिव के चोरियासी स्वरूप किए और फिर राक्षस दूषण का वध हुआ । भगवान शिव 84 स्वरूप में अवंतिका नगरी में विराजमान हो गए ।

आज होगा बाबा महाकाल के प्रकट होने की कथा का वाचन

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा में कल सोमवार को पांचवें दिवस पर बाबा महाकाल के प्रकट होने की कथा का वाचन होगा । इसके साथ ही उज्जैन नगरी के गौरव की गाथा से सभी श्रद्धालु रूबरू हो सकेंगे । उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्थाओं में सहयोग देने के अपने क्रम को निरंतर बनाए रखें । हमारी ओर से बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है । भक्तों के सैलाब के आगे सारी व्यवस्थाएं बोनी पडती हुई नजर आ रही है ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑