इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित कोरियर कंपनी में कर्मचारी ने ही पार्सल की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में डीटीडीसी कोरियर कंपनी का ऑफिस है यहां पर डिलीवरी के लिए कई पार्सल आते हैं जब यहां के आवेश सिंह द्वारा पार्सल स्टॉक का मिलान किया गया तो कुछ पार्सल गायब मिले और स्थान पर डिलीवरी भी नहीं हुए पार्सल चोरी होने के चलते उन्होंने विजयनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जांच में यही के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है इससे पुलिस पूछताछ कर रही है पार्सल में महंगे मोबाइल और उसके पार्ट्स पावर बैंक थे जिसकी कीमत डेड लाख रुपये है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसके द्वारा चोरी किया गया माल कहां बेचा है।
