ओला कंपनी में चार पहिया वाहन अटैच कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाला बदमाश थाना तेजाजीनगर इंदौर की गिरफ्त में ।
आरोपी ने अपनी पत्नि व दोस्त के साथ मिलकर 09 को झांसे में फसा कर 792000/- रूपये ठग लिये थे ।
- आरोपी ने अपनी पत्नि व दोस्त के साथ मिलकर 09 को झांसे में फसा कर 792000/- रूपये ठग लिये थे ।
इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा द्वारा आमजनों के साथ धोखाधडी व जालसाजी करने वाले बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज दिषेश अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में फरियादी हेमंत पिता बहादुरसिंह पंवार निवासी 304 शांति हाईट्स कृष्ण ऐवेन्यु फेस 01 लिम्बोदी इंदौर ने शिकायत की ,कि अनावेदक रितुराज सोनी , उसकी पत्नि डाली सोनी एवं दोस्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा ओला कंपनी में चार पहिया वाहन अटैच कराने के लिये 72,000 रुपये जमा कराये तथा कंपनी में वाहन अटैच होने के बाद प्रत्येक माह में 15,000 रुपये देने और 11 माह बाद पुनः जमा किये गये 72,000 रुपये वापस लौटाने के बारे में एग्रीमेंट लेख कराये गये थे तथा उक्त वाहन भी फरियादी को देने की जरूरत नही तथा वाहन की व्यवस्था भी अनावेदकगण ही करेंगे । कंपनी में शुरुवाद में फरियादी को 15 हजार रुपये देने के बाद , अन्य करीब 01 दर्जन लोगों के साथ ओला कंपनी में वाहन अटैच कराने के संबंध में अग्रीमेंट लेख कर करीबन 8 लाख रुपये ऐंठ लिये थे । पीडितों द्वारा रुपये मांगने पर आनाकानी करने व कुछ समय बाद अनावेदक फरार हो गये । फरियादी की शिकायत पर थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अनावेदकगण रितुराज सोनी , उसकी पत्नि डाली सोनी एवं दोस्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी के विरुध्द अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 420,120 बी भादवि का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी रितुराज सोनी पिता रमेशचन्द्र सोनी उम्र 30 साल निवासी कुंदानगर बिष्टान रोड लश्करी भवन जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण के गिरफ्तारशुदा आरोपी से दस्तावेजों तथा अन्य आरोपीगणों के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा , उनि अमृतलाल गवरी , प्रआर प्रदीप पटेल आर.गौरव शर्मा , आर.अखिलेश भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले