इंदौर की चांदेर सहकारी संस्था में 74 लाख का घोटाला, खाद और किसानों के खातों में हेराफेरी
किसानों के नकद लोन खातों और खाद आवंटन में की गई हेराफेरी, जिम्मेदार संस्था प्रबंधक से काम छीना, नुकसान के बावजूद नहीं की कार्रवाई इंदौर प्रीमियर को-आपरेटिव (आइपीसी) बैंक से जुड़ी चांदेर सेवा सहकारी संस्था में किसानों के नकद लोन खातों और खाद आवंटन के खातों में बड़ा घोटाला सामने आया है।

किसानों के नकद लोन खातों और खाद आवंटन में की गई हेराफेरी, जिम्मेदार संस्था प्रबंधक से काम छीना, नुकसान के बावजूद नहीं की कार्रवाई
इंदौर प्रीमियर को-आपरेटिव (आइपीसी) बैंक से जुड़ी चांदेर सेवा सहकारी संस्था में किसानों के नकद लोन खातों और खाद आवंटन के खातों में बड़ा घोटाला सामने आया है। कुछ खातों में किसानों से लोन की वसूली करके संस्था के रिकार्ड में जमा नहीं बताया गया है। खाद के लगभग 100 परमिट ऐसे हैं, जिन पर असली किसानों के हस्ताक्षर न होकर किसी और के हस्ताक्षर हैं। कुछ लोन खातों में भी फर्जी हस्ताक्षर होने की आशंका है। कुल मिलाकर संस्था में 74 लाख रुपये से अधिक का गबन हुआ है।
इस घोटाले में संस्था प्रबंधक संजय मौर्य, सहायक अंतरसिंह सोलंकी की लिप्तता तो है ही, बैंक की देपालपुर शाखा के अधिकारियों की भी लापरवाही रही। देपालपुर शाखा के अधिकारी भी संस्था का निरीक्षण और खातों की समय पर जांच नहीं कर पाए। बैंक मुख्यालय द्वारा की गई जांच में पता चला है कि कई खाते ऐसे हैं, जिनमें किसानों के खातों में ब्याज ही नहीं जोड़ा गया है। खाद का स्टाक भी कम पाया गया है। बिना बिल बनाए कई बड़े किसानों को खाद बांट दिया है। लगभग 24 लाख रुपये का घपला तो ट्रांसफर वाउचर का ही है। किसानों के खातों में बैंक में नकद राशि जमा नहीं की है, लेकिन संस्था की कैशबुक में इसे नकदी जमा करना दिखाया है। लगभग 4.75 लाख रुपये का लोन जमा करने की किसानों को रसीद दे दी, लेकिन संस्था की कैशबुक में इसका कोई उल्लेख नहीं है। इससे संस्था और बैंक दोनों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जिम्मेदार संस्था प्रबंधक मौर्य के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केवल उससे प्रबंधक का काम छीन लिया गया है। उल्लेखनीय है कि चांदेर संस्था में चांदेर, खड़ी, बरौदा और बेगंदा गांव के लगभग 1200 किसान सदस्य हैं।
प्रबंधक को बचाने के लिए सक्रिय हुए नेता और अफसर – चांदेर संस्था प्रबंधक मौर्य को बचाने के लिए कुछ नेता और अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। प्रबंधक की ओर से भी पूरा जोर लगाया जा रहा है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। आइपीसी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल हर्षवाल ने बताया कि यह सही है कि संस्था और बैंक को नुकसान हुआ है, लेकिन अधिकांश गड़बड़ी लेखा-जोखा सही न रखने के कारण हुआ है। हमने संस्था प्रबंधक से काम लेकर उनकी जगह रामचंद्र चौहान को प्रबंधक की जिम्मेदारी दी है। दोषी प्रबंधक मौर्य की ओर से गबन के पैसों में से 18 लाख रुपये तक जमा भी करा दिए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार हमें नहीं है। कार्रवाई सहकारिता विभाग के उपायुक्त कार्यालय से ही हो सकती है। हमारी तरफ से उपायुक्त कार्यालय को संस्था के विशेष आडिट के लिए लिखा गया है। आडिट रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 13 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 18 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 18 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले