एलजी ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र- जैस्मीन शाह को डीडीसी के वाइस चेयरमैन पद से हटाने का निर्देश
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटाने के लिए कहा है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटाने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
एलजी ने सीएम को जैस्मीन शाह को यह भी निर्देश देने के लिए कहा है कि इस संबंध में सीएम का आदेश आने तक तत्काल प्रभाव से डीडीसी की वाइस चेयरमैन के तौर पर काम करने और पद के लिए मान्य किसी भी सुविधा को नहीं लेने का निर्देश देने के लिए भी कहा है।
इस संबंध में दिल्ली के शामनाथ मार्ग, 33 स्थित डीडीसी के वाइस चेयरमैन के ऑफिस चैंबर को सील कर दिया गया है, जिससे कार्यालय में कोई प्रवेश ना कर पाए।
इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उपराज्यपाल ने जैस्मीन शाह के कार्यालय को इस आरोप के आधार पर बंद कर दिया है कि वे आप की प्रवक्ता हैं। इस तरह तो आईटीडीसी के चेयरमैन संबित पात्रा के कार्यालय पर भी ताला लगाया जाना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले