देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

जेल में सत्येंद्र को VVIP ट्रीटमेंट पर BJP का हमला, सिसोदिया का पलटवार- बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ के अंदर मसाज का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी ने पूछा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं.

Abhishek Raghuvanshi19 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ के अंदर मसाज का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी ने पूछा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं. इसके साथ ही सत्येंद्र जैन को कैबिनेट मंत्री के पद से हटाने की मांग भी की है. बीजेपी के इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि BJP इतनी घटिया हरकत पर उतर आई कि बीमारी के इलाज का मजाक उड़ा रही है.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि AAP अब SPA यानी स्पा मसाज पार्टी बन गई है. आम आदमी पार्टी, बदनाम दाम पार्टी बन गई है. अरविंद केजरीवाल इस मामले में चुप क्यों हैं. भाटिया ने सीएम केजरीवाल से पूछा कि महाठग कौन है और किसके इशारे पर ठगी होती है?

भाटिया ने केजरीवाल से पूछा कि सत्येंद्र जैन को कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट कैसे दे दिया. आपका कट्टर ईमानदार जेल में मसाज ले रहा है. इस कट्टर ठग को दिल्ली के मंत्री पद से क्यों नहीं हटाया गया है. अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री खुद को कानून से ऊपर समझते हैं अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो बताओ कहां छिपे हो. मंत्री को जेल में दिया जा रहा VVIP ट्रीटमेंट: सिसोदिया

मोदी सरकार में VVIP कल्चर नहीं है. इसमें जनता ही VVIP है, लेकिन हम देख रहे हैं जेल में मंत्री को VVIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है जबकि जेल के अंदर कोई भी VVIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाना चाहिए. जेल के अंदर जैन टी शर्ट में बैठे हैं, जेल के कपड़े क्यों नहीं पहने हैं? जेल नियमों के मुताबिक, उनसे मिलने वालों की संख्या सीमित होती है, लेकिन जैन एक साथ 4 लोगों से बात कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह भारत रत्न पाने का इंतजार कर रहे हैं. उस वीडियो में बिसलेरी की बोतल भी देखी जा सकती है और जैन के पास एक टीवी भी है.

सिसोदिया ने दिया बीजेपी को जवाब

बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जेल में बंद किया है. BJP इतनी घटिया हरकत में उतर आई कि बीमारी के इलाज का मज़ाक उड़ा रही है. देश के प्रधानमंत्री भी बीमार पड़ सकते हैं. उन्हें भी इलाज की जरूरत पड़ सकती है,
लेकिन वीडियो जारी करना घटिया हरकत है.

बीमारी का मजाक उड़ा रही बीजेपी: सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र जैन 6 महीने से जेल में बंद हैं. उनको वहां गिरने से चोट लगी है. रीढ़ की हड्डी डेमेज है. नर्व पिंच हो गईं हैं. जैन की 2 सर्जरी भी हुई हैं, नर्व ब्लॉक डाले गए हैं. सत्येंद्र जैन को डॉक्टर ने फिजियो की सलाह दी थी. इस दौरान उन्होंने सिसोदिया की बीमारी के दस्तावेज भी दिखाए. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्येंद्र के वीडियो दिखाकर मजाक बना रहे हैं क्योंकि ये गुजरात और एमसीडी चुनाव हार रहे हैं. बीजेपी के अंदर कोई इंसानियत नहीं बची है.

मनोहर कहानियों से मंत्री को नहीं हटाया जा सकता: सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिए थे कि वीडियो जारी न हो. ये कोर्ट के आदेश का उलंघन है. बीजेपी को कूड़े के मुद्दे पर एमसीडी चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन बीमार आदमी के वीडियो पर लड़ रही है. वह कितनी भी नीचता कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी ही जीतेगी. बीजेपी की मनोहर कहानियों की वजह से ऐसे किसी को मंत्री पद से नहीं हटाया जा सकता है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑