आप के खिलाफ बीजेपी का नया खुलासा, स्टिंग में 110 सीटों की सौदेबाजी का दावा
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। केजरीवाल के कई दिग्गजों का स्टिंग हुआ है। आप नेता बिंदू श्रीराम ने स्टिंग ऑपरेशन किया है। रोहिणी के वार्ड 54 से बिंदू को टिकट का वादा था टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे।
दिल्ली के लोगों को लुटा जा रहा है- भाजपा विधायक
स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद भाजपा विधायक बीजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता ने देखा की कट्टर ईमानदार वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी है। इसी स्टिंग में दिनेश श्राफ ने ये भी बताया की विधानसभा चुनाव में भी पैसे का खेल हुआ। नगर निगम के साथ साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकटे बेची गई थीं। आप पार्टी ने टिकट खरीदने दलाल भेजे हुए हैं। दिल्ली के लोगो को लुटा जा रहा है। भाजपा विधायक ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पैसा दे सकता है सिर्फ उसे ही टिकट मिलेगा। साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले की जांच की मांग करते है। ACB इन्हे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले