अरविंद केजरीवाल सरकार में राजेन्द्र पाल गौतम की जगह राज कुमार आनंद को मिल सकता है मंत्री पद
राज कुमार आनंद दिल्ली में मंत्री बनाए जा सकते हैं. राजेन्द्र पाल गौतम की जगह राज कुमार आनंद को मिल सकती है. राज कुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज LG को राजकुमार आनंद का नाम भेज सकते हैं.
राज कुमार आनंद दिल्ली में मंत्री बनाए जा सकते हैं. राजेन्द्र पाल गौतम की जगह राज कुमार आनंद को मिल सकती है. राज कुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज LG को राजकुमार आनंद का नाम भेज सकते हैं.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में समाज कल्याण विभाग संभाल रहे राजेंद्र पाल गौतम ने कुछ दिनों पहले कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मंत्री गौतम ने बीते शुक्रवार को ही एक धार्मिक आयोजन के दौरान हिन्दू धर्म को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान के बाद बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला था. इस विवाद में बीजेपी राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा रही थी. मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को ‘राम-कृष्ण’ को भगवान नहीं मानने और कभी पूजा नहीं करने की शपथ लेने का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद बीजेपी ने कहा था कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है. बीजेपी ने राजेंद्र गौतम से हिंदू समाज से माफी मांगने की भी मांग की थी.
हालांकि, राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई देते हुए बयान जारी किया, “मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. मैंने किसी की आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला, मैं सबकी आस्था की इज्जत करता हूं. जिनको बीजेपी के दुष्प्रचार के कारण पीड़ा हुई, उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. आज मीडिया में मैंने देखा कि बीजेपी मेरे बारे में कुछ अफ़वाह फैला रही है. मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि अपने किसी कर्म या वचन से देवी-देवताओं का अपमान करूं. मैंने किसी की भी आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला. मैं सबकी आस्था की इज्जत करता हूं.”
बयान में उन्होंने कहा, “मैंने तो अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महंगाई और सामाजिक समानता पर अपनी बात रखी, लेकिन फिर भी बीजेपी वाले मेरे बारे में ग़लत अफ़वाह फैला रहे हैं. मैं बीजेपी वालों की इस हरकत से बहुत आहत हूं. और उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं जिनको बीजेपी के इस दुष्प्रचार के कारण किसी भी प्रकार से पीड़ा पहुंची है.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले