देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं वैसे सीधे तौर पर तो उत्तर प्रदेश के चुनाव से मध्यप्रदेश का कोई संबंध नहीं है, लेकिन न जाने क्यों वहां के चुनावी नतीजों का मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों को बेसब्री से इंतजार है।

Abhishek Raghuvanshi1 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद तिवारी

बात यहां से शुरू करते हैं

वैसे सीधे तौर पर तो उत्तर प्रदेश के चुनाव से मध्यप्रदेश का कोई संबंध नहीं है, लेकिन न जाने क्यों वहां के चुनावी नतीजों का मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों को बेसब्री से इंतजार है। इन नेताओं का मानना है कि यदि नतीजे अनुकूल नहीं रहे तो फिर मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के सालभर पहले कोई नया नेता सरकार को नेतृत्व देता नजर आ सकता है। हालांकि बदलाव की आशंका जताने वाले नेता सार्वजनिक तौर पर तो अभी यही कह रहे हैं कि कुछ भी हो थोड़े बहुत अंतर से सरकार तो हमारी ही बनेगी। हकीकत यह है कि वहा के जो मैदानी हालात देखने में आ रहे हैं उसने इन नेताओं की सांसें भी फुला रखी है।

मध्यप्रदेश सरकार के माइक-1 यानि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और माइक-2 यानि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच मामला फिर बिगड़ा हुआ है। भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण के मौके पर मिश्रा ने जो तेवर दिखाए उससे साफ है कि अभी कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। ऐसा भी हो रहा है कि जिस फोरम पर मुख्यमंत्री मौजूद रहते हैं, वहां गृहमंत्री नजर नहीं आते और जहां गृहमंत्री की मौजूदगी रहती है, वहां मुख्यमंत्री गायब मिलते हैं। पिछले दिनों भोपाल में पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं की एक बैठक में गृहमंत्री डॉयस पर थे और मुख्यमंत्री कहीं नहीं दिखे। इंदौर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और नरेंद्रसिंह तोमर की मौजूदगी के बावजूद प्रभारी मंत्री की हैसियत रखने वाले गृहमंत्री नजर नहीं आए।

मूलत: संघ के प्रचारक और अब भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरलीधर राव के पास यूं तो संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन उन्हें मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यह माना जाता है कि मध्यप्रदेश भाजपा में जो भी प्रभारी बनता है, उसे या तो प्रदेश के नेता साध लेते हैं या फिर इतना दबाव बना लेते हैं कि सबकुछ उनके मुताबिक होने लगता है। इन दिनों राव की लकदक लाईफ स्टाइल की बड़ी चर्चा है। भोपाल में चार इमली में सर्वसुविधायुक्त बड़ा बंगला, काफीले में बड़ी गाड़ी, पायलट फालो की सुविधा लेने के बाद उन पर उंगली उठने लगी है। कांग्रेसियों के निशाने पर वे हैं ही अब पार्टी के नेता भी चटखारे लेकर उनकी कहानी सुनाने लगे हैं।

जिस दिन अर्चना जायसवाल ने कमलनाथ को भरोसे में लिया बिना प्रदेश पदाधिकारियों और जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी थी, उसी दिन यह तय हो गया था कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अब अर्चना लंबी पारी नहीं खेल पाएंगी, हुआ भी यही। एक समय कमलनाथ की प्रिय पात्र रही अर्चना अब वहां बेगानी हो गई हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में भोपाल की पूर्व महापौर और ओबीसी की बड़ी नेता विभा पटेल की ताजपोशी तय मानी जा रही है। कहा तो यह जा रहा है कि न चाहते हुए भी यह पद दिग्विजय सिंह के खाते में चला जाएगा।

कमलनाथ के दरबार में अच्छी खासी दखल रखने वाले कई दिग्गज नेताओं के बारे में यह मशहूर होता जा रहा है कि वे उपस्थिति तो बहुत दमदारी से लगाते हैं, लेकिन जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाती है उसका ठीक से निर्वहन नहीं कर पाते। सेक्टर और मंडलपम् के मामले उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन जो फीडबैक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचा है, उसके बाद उनकी भृकुटि तन गई है। और कोई बड़ी बात नहीं कि जल्दी ही प्रजापति भी उनके निशाने पर आ जाएं।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए एडवोकेट कोटे से जजों की नियुक्ति के लिए जल्दी ही नाम दिल्ली पहुंचाए जाना है। इस बार हाल ही में अपर महाधिवक्ता बनाए गए उमेश गजांकुश, विनय सराफ, सुधा श्रीवास्तव और सीमा शर्मा के नाम हाईकोर्ट जज के लिए चर्चा में आ गए हैं। विशाल बाहेती के बारे में कहा जा रहा है कि हर पैमाने पर फिट होने के बावजूद उन्होंने वकालत के पेशे में रहना ही बेहतर समझा है। देखते हैं क्या होता है, क्योंकि पुराना अनुभव यह कहता है कि इंदौर के जो नाम आगे बढ़ते हैं उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद तवज्जो मिल पाती है। वैसे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जीतेन्द्र माहेश्वरी की मौजूदगी का लाभ मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर के वकीलों को मिलना तय है।

जैसे-जैसे डीजीपी विवेक जौहरी की सेवानिवृत्ति की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे राजीव टंडन के प्रभारी डीजीपी की भूमिका में आने की संभावना प्रबल होती जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने बहुत ही चतुराई भरा दांव खेलते हुए नए डीजीपी के लिए संभावित नामों का पैनल यूपीएससी को नहीं भेजा है और ऐसी स्थिति में अंततः डीजीपी का पद राजीव टंडन के खाते में ही जाता नजर आ रहा है।

चलते चलते

  • मंत्रालय के आला अफसर यह जानने में लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या कारण है की एसीएस जीएडी विनोद कुमार की अपने मातहतों से पटरी क्यों नहीं बैठ रही है एक के बाद एक अच्छे अवसर जीएडी से रवानगी लेते जा रहे हैं।
  • इंदौर के भाजपा नेता मनीष शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर अखबारों में दिए गए विज्ञापन में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और शोभा ओझा के साथी प्रवीण कक्कड़ का फोटो देकर सबको चौंका दिया है। शर्मा समर्पण निधि अभियान के दौरान पिछले दिनों भाजपा नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुना चुके हैं।

पुछल्ला

पहले प्रयागराज और फिर बनारस क्षेत्र की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को ऐन वक्त पर सौंपी गई। उनका ज्यादा समय तो वहां के स्थानीय नेताओं के बीच फंसी गुत्थी को सुलझाने में ही निकल गया।

अब बात मीडिया की

  • भोपाल की वरिष्ठ पत्रकार मुक्ता पाठक ने ACN न्यूज़ को गुड बाय कह दिया है। वे अब स्वदेश न्यूज़ के साथ रहेंगी।
  • पहले से ही टारगेट के बोझ में दबे पड़े नई दुनिया के तमाम ब्यूरो चीफ को अब 8 मार्च को हर हालत में नायिका कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दे दिए गए है।
  • वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी अपने लाइव शो के कारण इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से चर्चा की निरंतरता बनी हुई है।
  • मध्यप्रदेश में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के बाद खबर मध्य प्रदेश चैनल जल्दी ही छत्तीसगढ़ से भी अपना नेटवर्क शुरू कर रहा है।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑