राष्ट्रप्रेम व राष्ट्राभिमान की भावना के साथ मनाया जाएगा “हर घर तिरंगा अभियान” ,भारतीय ध्वज संहिता 2002 के प्रावधानों का किया जाएगा पालन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा अभियान" आयोजित किया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा अभियान” आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री बैंस ने कहा कि इस अभियान को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्र प्रेम व राष्ट्राभिमान की भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए गए कि झंडा वितरित करते समय भारतीय ध्वज संहिता 2002 के महत्वपूर्ण प्रावधानों का पैम्फलेट भी लोगों को दिया जाए ताकि अभियान के दौरान भारतीय ध्वज संहिता 2002 के प्रावधानों का उल्लंघन ना हो। वीडियो कॉन्फ्रेंस में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के कार्य विवरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहरी एवं ग्रामीण निकायों में तिरंगा निर्माण, विक्रय एवं वितरण संबंधी कार्यों की विस्तृत रूप से कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। इसी के साथ ही अभियान के “ईच वन गिफ्ट वन” खंड के तहत तिरंगा भेंट करने की भी योजना पर कार्य किया जाए।
वीडियो कांफ्रेंस में इंदौर कमिश्नर कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा भी शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर कार्यालय से शामिल हुईं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने इंदौर में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर जिले में कुल आठ लाख तिरंगों का निर्माण किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से पांच लाख तिरंगों का निर्माण शहरी एवं ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। जिले के कुल 150 संगठनों एवं संस्थाओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हर अभियान की तरह इस अभियान को भी जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले