महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व को दर्शाती पुस्तक ‘‘लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना- एक परिचय’’ का पुलिस आयुक्त इंदौर ने किया विमोचन
विवेचना अधिकारियों के लिये यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी साबित होगी महिला व बाल अपराधों में त्वरित कार्यवाही व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना को और बेहतर व गुणात्मक तरीके से करते हुए, अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी व कड़ी कार्यवाही की जा सके इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए, महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालती, पुस्तक ‘‘लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना- एक परिचय’’ का विमोचन, पुलिस आयुक्त इन्दौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में किया गया।
- विवेचना अधिकारियों के लिये यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी साबित होगी
महिला व बाल अपराधों में त्वरित कार्यवाही व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना को और बेहतर व गुणात्मक तरीके से करते हुए, अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी व कड़ी कार्यवाही की जा सके इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए, महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालती, पुस्तक ‘‘लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना- एक परिचय’’ का विमोचन, पुलिस आयुक्त इन्दौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में किया गया।
पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में लिखित उक्त पुस्तक को इन्दौर पुलिस परिवार के सदस्यों अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, वैज्ञानिक अधिकारी आर.एफ.एस.एल. राऊ इंदौर श्री अविनाश पुरी एंव वरिष्ठ अधिवक्ता/लेखिका डॉ. पूजा खेत्रपाल द्वारा लेखबद्ध किया गया है। यह पुस्तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व को दर्शाती है तथा इन प्रकरणों की बेहतर व उच्च गुणवत्ता की विवेचना किस प्रकार से की जाये तथा इन अपराधाों में न्यायालयीन कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराती है।
इस पुस्तक में सभी प्रकार के अपराधों एवं महिला अपराधों में फोरेंसिक साक्ष्य के महत्व, इन्हें सहेजने व अपराधों की विवेचना में इनका प्रयोग किस प्रकार से किया जाए व क्या सावधानी बरती जाए तथा जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के वैज्ञानिक पहलुओं का विशेष ध्यान रखने, घटना स्थल से साक्ष्यों का किस प्रकार से संकलन करें, के साथ ही घटना स्थल के निरीक्षण के समय की बारीकियों के बारे में भी सरल व आसान भाषा में बताया गया है। साथ ही इन प्रकरणों में डीएनए परीक्षण किस प्रकार सहायक हो सकता है तथा इन प्रकरणों की विवेचना में किस प्रकार की न्यायालयीन कार्यवाही की जाए, कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके इस पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। इसमें श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा प्रकरणों में पुलिस की कार्यवाही, श्री अविनाश पुरी द्वारा अपराधों में फोरेसिंक साक्ष्यों के संकलन व कार्यवाही तथा डॉ. पूजा खेत्रपाल द्वारा इन प्रकरणों की न्यायालयीन कार्यप्रणाली के बारें में सभी को हमारी मातृभाषा में बड़े ही आसान व सरल शब्दों में लिपिबद्ध किया गया है।
इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध बहुत ही संवेदनशील होते है, अतः इनको अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इनमें हर स्तर पर बारीकी से जांच होनी चाहिए, इसमें थोड़ी सी चूक भी अपराधी के बचाव में सहायक हो सकती है। अतः इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमारें पुलिस परिवार के सदस्यों ने यह पुस्तक लेख की गयी है, जो हम सभी को अपराधों की विवेचना में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने कहा कि इस पुस्तक की एक और विशेषता है कि यह हमारी मातृभाषा हिंदी में है, क्योंकि अभी तक इस विषय पर केवल अंग्रेजी भाषा में ही पुस्तक उपलब्ध थी इस कारण हमारे विवेचना अधिकारियों को उनको समझने में दिक्कतें होती थी, जो इस पुस्तक के आ जाने से नहीं होगी तथा यह पुस्तक विवेचना अधिकारियों के लिये यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी सिद्ध होगी।
इन्दौर पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा रचित उक्त पुस्तक के विमोचन के अवसर अति. पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन-1 श्री अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन-2 श्री संपत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन-3 श्री धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन-4 श्री राजेश सिंह, पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री निमिष अग्रवाल,पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) इंदौर श्री महेशचंद जैन सहित उपस्थित सभी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उक्त पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, विवेचको के लिये यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

