देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पीएम की सुरक्षा में सेंध, चूक नहीं साजिश : कैलाश विजयवर्गीय

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान की सीमा से केवल 30 किलोमीटर दूर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध कोई चूक नहीं बल्कि एक बड़ी राजनीतिक साजिश है।

Abhishek Raghuvanshi6 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान की सीमा से केवल 30 किलोमीटर दूर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध कोई चूक नहीं बल्कि एक बड़ी राजनीतिक साजिश है। कांग्रेस के नेताओं और पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बयानबाजी से पूरी तरह साबित हो रहा है कि उनकी पार्टी के नेताओं ने यह साजिश रची। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव होने पर कुछ लोगों के प्रदर्शन के कारण उनके काफिले को रोकना, पंजाब पुलिस का प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय बढ़ावा देना और बठिंडा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का पंजाब सरकार के अधिकारियों से यह कहना कि ‘अपने मुख्यमंत्री चन्नी को धन्यवाद कहना कि मैं जिंदा लौट रहा हूं, पंजाब सरकार की साजिश में पंजाब पुलिस के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के शामिल होने के सबूत पेश कर रहे हैं। हमने देखा है कि मोदीजी आमतौर पर इस तरह की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते। मैंने पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वहां की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी की शह पर तमाम रैलियों में पुलिस की बदइंतजामी पर मोदीजी को भीड़ को नसीहत देते हुए उन्हें संभालते हुए तो देखा पर कभी उन्होंने इस तरह की तीखी प्रतिक्रिया नहीं की। पश्चिम बंगाल में एक नहीं कई बार देखा कि राज्य सरकार की शह पुलिस ने प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। प्रधानमंत्री की रैली में पंडाल तक गिरा, लोग घायल हुए और और मोदीजी ने संकटपूर्ण स्थिति में माइक लेकर खुद ही मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित निकलने की नसीहत दी। कई बार विकट परिरस्थितियों में भी हमने उन्हें विचलित होते नहीं देखा। उनकी चुनावी रैलियों में आतंकवादी हमले की साजिशें रचकर बम विस्फोट किए गए। साजिशों का लगातार पर्दाफाश होने के बावजूद मोदीजी ने कभी तीखी प्रतिक्रिया नहीं की। मोदीजी हमेशा बहुत संयत तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं।पूरे देश ने देखा है कि गुजरात का दंगा हो या मोदीजी को अमेरिका का वीजा न दिलाने की साजिश, उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं की।

साजिश की परतें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय के कड़े रवैये और जांच के बाद पूरी तरह खुलेंगी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए न पहुंचना सिद्ध करता है कि उन्हें प्रोटोकॉल की कोई परवाह नहीं है। पहले से अपनी ही सरकार के मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर चल रहे चन्नी शायद यह साजिश रचकर सोनिया दरबार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हों पर पंजाब की जनता तो उन्हें सत्ता से बाहर करने का पूरी तरह मन बना चुकी है। भाजपा के अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा का यह बयान कि एनएसजी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन किया तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया, सिद्ध करता है साजिश को पूरी तरह अंजाम देना है । यानी मुख्यमंत्री कार्यालय को पता था कि फोन आने पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हैरानी की बात तो यह है कि गिने-चुने लोगों के प्रदर्शन करने के दौरान उन्हें रोकने की बजाय लाउड स्पीकर से भीड़ बुलाने की छूट दी गई। मुश्किल से सौ लोग इस दौरान वहां पहुंचे होंगे और रास्ते को भारी सुरक्षा के बावजूद रोक दिया गया। पुलिस ने अवरोध हटाने की कोई कोशिश ही नहीं की। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी साथ नहीं थे। पहले से ही संवेदनशील चल रहे राज्य में मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक की भूमिका बताती है कि पंजाब नौकरशाही किस हद तक राजनीति में शामिल है। इस साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

मोदीजी को फिरोजपुर से 42,750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। फिरोजपुर में पीजीआइ का सेटेलाइट सेंटर, होशियारपुर और कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कालेज, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, अमृतसर से ऊना फोर लेन सड़क अपग्रेडेशन परियोजना, मुकेरियां से तलवाड़ा नई ब्राडगेज रेलवे लाइन परियोजना आदि शामिल थी। इस मौके पर शामिल होने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की पूरी कोशिश की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोकने की शिकायतें तो पहले ही मिलने शुरु हो गई थी। सब से बड़ा बेशर्मी भरा बयान मुख्यमंत्री चन्नी का है। चन्नी का कहना है कि रैली में भीड़ न जुटने के कारण मोदी ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ जुटने पर तो नजर रखे हुए थे पर उनके काफिले को रोकने की साजिश पर उनकी नजर नहीं थी। चन्नी को भारी ठंड के बीच बारिश के दौरान प्रधानमंत्री का इंतजार करती भारी भीड़ भी नहीं दिखाई दी। कांग्रेस की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगवाने की साजिश के बाद देश की जनता में भारी गुस्सा व्याप्त है। अब तो चन्नी की खोटी चवन्नी न चलने का समय भी आ गया है। यह भी सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भैया राहुल गांधी का विदेश से लौटने का इंतजार किए बिना उत्तर प्रदेश में कोरोना की आड़ में रैलियों का आयोजन रद्द कर दिया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑