देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

पितृ पर्वत पर शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति दूसरे दिन भी कैलाश विजयवर्गीय ने सपत्नीक आहुतियां समर्पित कर की परिक्रमा – अनेक राज्यों के साधक आए

राष्ट्र के निरोगी रहने, विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना से अब तक 49 लाख आहुतियां संपन्न इंदौर,।

Abhishek Raghuvanshi11 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • राष्ट्र के निरोगी रहने, विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना से अब तक 49 लाख आहुतियां संपन्न

इंदौर,। पितृ पर्वत स्थित हनुमंत धाम पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ में आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण रहा, जब ढाई सौ से अधिक साधकों ने 25 यज्ञकुंडों पर दुर्गा सप्तशती महामंत्र से प्रत्येक कुंड पर 900, ललिता सहस्त्रनाम से प्रत्येक कुंड पर 1300, खड़गमाला एवं रुद्र स्वाहाकार से 300 आहुतियां प्रदान कर इस महायज्ञ में 51 लाख आहुतियां समर्पित करने के लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया। आज 9 लाख आहुतियां डाली गई। अब गुरुवार को गंगा दशहरे पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11.48 से दोपहर 12.12 के बीच इस दिव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति 2 लाख आहुतियों के साथ प्रख्यात संत मां कनकेश्वरी देवी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री श्रीविद्याधाम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में होगी। आज महायज्ञ में सभी कुंडों पर स्वर्ण टिकिया सहित सौभाग्य सामग्री भी समर्पित की गई। आज भी पितरेश्वर हनुमान धाम के प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय ने सपत्नीक इस महायज्ञ में आहुतियां समर्पित कर यज्ञशाला की परिक्रमा भी की।

शिवशक्ति साधना समिति के तत्वावधान में गत 1 जून से चल रहे इस महायज्ञ में आज गणेश, लक्ष्मीजी सूर्य नारायण, कृष्ण, शिव-पार्वती का दूध, गंगाजल, देश की पवित्र नदियों के जल, गुलाब जल, इत्र, अष्टगंध, चंदन, केशर एवं विभिन्न सुगंधित पदार्थों से तर्पण मार्जन (अभिषेक) किया गया। सौभाग्यवती महिलाओं एवं कन्याओं के पूजन के बाद यज्ञकुंड में सौभाग्य सामग्रियां भी समर्पित की गई। इनमें बिंदिया, साड़ी, नाक एवं कान के गहने, मंगलसूत्र, पायजेब एवं स्वर्ण टिकिया शामिल थी। संयोजक आचार्य पं. उमेश तिवारी ने शिवशक्ति की साक्षी में स्वर्ण टिकिया एवं रजत मुद्रा का वितरण सभी साधकों को किया। मुख्य यजमान दीपक खंडेलवाल एवं उनके परिजनों ने प्रधान कुंड पर आहुतियां समर्पित की। दोपहर के सत्र में आज भी पितरेश्वर हनुमान धान के प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय ने भी सपत्नीक यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद आहुतियां प्रदान की और यज्ञ नारायण की आरती में भाग लिया। आचार्य मंडल के ब्रह्मचारी आचार्य पं. प्रशांत अग्निहोत्री एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आचार्य पं. आनंद शर्मा, पं. अमित शर्मा, पं. मनीष शर्मा, पं. आनंद शुक्ला, पं. शिव पुरोहित, पं. हरीश पुरोहित, पं. अभिषेक शर्मा सहित 21 विद्वानों ने राष्ट्र के निरोगी रहने, विश्व शांति, जनकल्याण एवं समाज में सदभाव के उद्देश्य से आहुतियां समर्पित की। साधकों एवं संतों का स्वागत सुनील केशरीमल जैन, शैलेष पोरवाल, अमित शर्मा, सुनील मालू, शैलेष मूंदड़ा, बलदेव जाजू, महेश खंडेलवाल, नरेन्द्र वाजपेयी, अशोक मेहता, नितिन माहेश्वरी आदि ने किया। आज महायज्ञ में भाग लेने वालों में मुंबई से रवि बूबना, अजमेर से संजीव खंडेलवाल, जयपुर से पवन शर्मा, जालंधर से संजय गोकुल, दक्षिण दिल्ली से पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल एवं देहरादून से उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रहे कुलदीप श्रीवास्तव भी शामिल थे।

यज्ञशाला की परिक्रमा जारी – शिवशक्ति महायज्ञ के आठवें दिन भी यज्ञशाला की परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। अनेक दिव्यांग, दृष्टिहीन और निःशःक्तजन भी परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाया गयाहै और कूलर की व्यवस्था भी की गई है। अनेक श्रद्धालु यज्ञ में सेवा कार्य करने के लिए पूरे दिन पितृ पर्वत पर रह रहे हैं। यज्ञ नारायण के साथ प्रतिदिन संध्या को पितरेश्वर हनुमान की आरती और उनकी पुष्प सज्जा का क्रम पहले दिन से ही जारी है।

यज्ञ के सूत्रधार आचार्य पं. उमेश तिवारी का सम्मान – संध्या को म.प्र. ज्योतिष एवं विद्वत परिषद की ओर से यज्ञ के संयोजक आचार्य पं. उमेश तिवारी, आचार्य पं. राजेश शर्मा, आचार्य पं. आदर्श शर्मा का महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक ने खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास एवं अ.भा. ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत के आतिथ्य में सभी विद्वानों का सम्मान किया। प्रशस्ति पत्र संस्कृत में तैयार कए गए थे।

आज पूर्णाहुति – महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार 9 जून को सुबह 11.48 से दोपहर 12.12 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में होगी। इसके पूर्व स्थापित देवताओं के हवन, देश की सुरक्षा के लिए कुष्मांड (भूरा कद्दू) का बलिदान कर्म होगा। मंत्रोच्चार के बीच सतत आधे घंटे तक शुद्ध घी की अखंड धारा से आहुतियां दी जाएंगी। ब्राह्मणों और विद्वानों का सम्मान होगा तथा सभी साधक विद्वानों से शुभाशीष प्राप्त करेंगे। इस तरह 9 दिवसीय इस महायज्ञ का समापन होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑