दिल्ली में सियासी ड्रामा MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए 3 कांग्रेसी, फिर ‘माफी’ मांगकर की ‘घर वापसी’
दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के चंद घंटे बाद रोचक उलटफेर हुआ.
दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के चंद घंटे बाद रोचक उलटफेर हुआ. दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी, लेकिन ये तीनों नेता दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि वह अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं. साथ ही कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं. वहीं मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं, वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.
कांग्रेस में वापस जाने की मेहदी की घोषणा मुस्तफाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद हुई है. क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का कड़ा विरोध किया था. हालांकि मेहदी के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेता उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी के पार्टी के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 रह गई थी, लेकिन बागी नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली.
बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9639 वोट मिले थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को हराया था. अरफीन को 7521 वोट मिले थे. नाजिया ने 2118 वोटों से पार्षद का चुनाव जीता था. वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की सबिला बेगम ने चुनाव जीता था. उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया था. सबिला बेगम को 14921 वोट मिले थे. जबकि सरबरी ने 8339 वोट हासिल किए थे. सबिला बेगम ने ये चुनाव 6582 वोटों से जीता था.
15 साल से MCD में काबिज बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है. तीन बार से दिल्ली विधानसभा में जीत रही आप पहली बार एमसीडी में जीत हासिल करने में सफल हुई है. MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे. बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट्स उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले