दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन अनिल नंदा के साथ फ्रॉड, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली के बड़े और नामचीन बिजनेसमैन अनिल नंदा के साथ फ्रॉड करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के बड़े और नामचीन बिजनेसमैन अनिल नंदा के साथ फ्रॉड करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट किए गए आरोपियों के नाम अवनीश चन्द्र झा उर्फ तांत्रिक उर्फ गुरुजी, माजिद अली और धर्मेंद्र सिंह है. हालांकि, FIR में कुल 7 लोगों के नाम हैं.
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक अवनीश चन्द्र पर दिल्ली समेत हरियाणा और नगालैण्ड में भी मुकदमे दर्ज हैं. शिकायतकर्ता अनिल नंद ने आरोपियों के संबंध अंडरवर्ल्ड से होने के आरोप भी लगाए हैं. मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 408, 409, 420, 467, 468, 471, 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली में इससे पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहे हैं. हाल ही में 29 जुलाई 2022 को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के ऐसे मामले का खुलासा किया था, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक पूर्व रसोइए को गिरफ्तार किया गया था. पकड़ में आए आरोपी ने महज कुछ ही दिनों BSF इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वह अमीर बनना चाहता था.
अमीर बनने के लिए उसने ठगी का रास्ता चुना था और 100 करोड़ की ठगी को अंजाम देकर फरार हो गया था. 2008 से 2011 के बीच दर्ज हुए 49 मामलों में राजस्थान पुलिस को ओमा राम की तलाश थी. आरोपी को 46 मामलों में भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका था. लेकिन ये शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए न सिर्फ अपना नाम बार-बार बदल रहा था, बल्कि शहर भी बदल रहा था. दिल्ली पुलिस ने 6 महीने की कोशिश के बाद ओमा राम को गिरफ्तार किया था.
दरअसल, राजस्थान के जोधपुर निवासी ओमा राम को साल 2004 में बीएसएफ में कुक की नौकरी मिली थी. लेकिन 2 साल बाद ही ओमा राम ने यह नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसे जल्दी अमीर बनना था. नौकरी छोड़ने के बाद ओमा राम ने साल 2007 में अपनी सिक्योरिटी कंपनी शुरू की थी और उसमें 60 लोगों को भर्ती किया था. फिर इस कंपनी को उसने एक्स सर्विसमैन राकेश मोहन को बेच दिया था. इसके बाद 2007 में ही उसने एक एमएलएम कंपनी में एजेंट की नौकरी शुरू की. यहां करीब डेढ़ करोड़ कमाने के बाद उसने यहां भी नौकरी छोड़ दी थी और 2009 में आरोपी ने एक अपनी लिमिटेड कंपनी खोली और खुद मैनेजिंग डायरेक्टर बन गया था.
यह कंपनी नए सदस्यों के जुड़ने पर कमीशन देती थी. हर सदस्य को 4000 रुपये जमा करने थे, बदले में उन्हें 400 रुपये का एक सफारी सूट मिलता था. हर मेंबर को कमीशन प्राप्त करने के लिए कम से कम 10 और सदस्यों से जुड़ना पड़ता था. सदस्यों को उनके निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न की भी गारंटी दी गई थी. लगातार 1 साल तक हर महीने 2 लाख का बिज़नेस देने वाले को इनाम में एक साल बाद बाइक दी जाती थी. इस तरह हजारों सदस्य जुड़ गए और कंपनी ने लोगों को 100 करोड़ का चूना लगा दिया. कुछ समय बाद कंपनी ने कमीशन देना बंद कर दिया

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले