दिल्ली के नए मेयर चुनाव में तकनीकी पेंच, लगेगा एक महीने से ज्यादा का वक्त?
दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मात देकर नगर निगम मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के आने के बाद अब सभी की नजरें मेयर चुनाव पर हैं. दिल्ली का प्रथम नागरिक कहा जाने वाला मेयर एमसीडी एक्ट के मुताबिक महिला ही होगी.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मात देकर नगर निगम मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के आने के बाद अब सभी की नजरें मेयर चुनाव पर हैं. दिल्ली का प्रथम नागरिक कहा जाने वाला मेयर एमसीडी एक्ट के मुताबिक महिला ही होगी. हालांकि चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अफसरों का मानना है कि सभी औपचारिकताओं को पूरा होने में महीने भर का समय लग सकता है.
सिविक मुख्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि म्युनिसिपल सेक्रेटरी ने मेयर चुनाव की तारीख, वक्त और जगह तय करने के लिए एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिख दिया है. अब यह पत्र कमिश्नर उपराज्यपाल को भेजेंगे, जिसकी अनुमति मिलने के बाद यह कार्यवाही शुरू होगी. नगर निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाई का कहना है कि मेयर का चुनाव हो उससे पहले म्युनिसिपल सेक्रेटरी सभी 250 चुने प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर ना केवल उनसे उनका पांच फोटो मांगेंगे बल्कि मेयर चुनाव की आधिकारिक सूचना भी देंगे. बता दें कि Municipal secretary ने राज्य चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर जीते हुए 250 पार्षदों के वार्ड और नाम पता मोबाइल नंबर समेत उनकी पार्टी से संबंधित सारी जानकारी देने को कहा है.
औपचारिकताएं पूरी होने और उपराज्यपाल विनय सक्सेना के मेयर चुनाव के लिए समय जगह और तारीख तय करने के बाद म्युनिसिपल सेक्रेटरी, मेयर चुने गए महिला को शपथ दिलाने वाले व्यक्ति का नाम तय करने के लिए अनुमति मांगेंगे और प्रक्रियाओं को पूरा करने में का समय लग सकता है. निगम गठन की अधिसूचना जारी होने पर मिनिमम 7 दिन का शेड्यूल बनाना होता है. मेयर और डिप्टी मेयर का नॉमिनेशन 5 दिन पहले भरा जाता है. फिर हाउस में शपथ होती है और बाद में मेयर का चुनाव होता है.
मेयर के चुनाव में ये हैं वोटर
250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (3 राज्यसभा सांसद और 7 लोकसभा सांसद) और 13 विधानसभा सदस्य मतदान करेंगे. आम आदमी पार्टी ने 250 वार्ड में से 134 वार्ड पर जीत हासिल की है. बीजेपी को 104 सीटों मिली हैं यानी 273 वोटर मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे. ये साफ हो गया है कि 137 बहुमत का आंकड़ा मिलने वाली राजनीतिक पार्टी का ही मेयर होगा. आप के 134 पार्षद, 3 राज्यसभा सांसद भी ‘आप’ से ही हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार को बहुमत मिलने की काफी संभावना है.
मेयर के कार्यकाल पर कन्फ्यूजन बरकरार
MCD एक्ट के तहत दिल्ली नगर निगम का साल अप्रैल से शुरू होता है और 31 मार्च को खत्म होता है और इतना ही नहीं एक्ट में प्रावधान है कि पहले साल महिला पार्षद महापौर के तौर पर चुनी जाएगी. क्या चुनी जाने वाली महिला महापौर का कार्यकाल सिर्फ साढ़े 3 महीने ही रहेगा. एमसीडी के 5 साल के कार्यकाल में 5 बार ही महापौर का चुनाव होने का प्रावधान है ऐसे में दूसरा संकट उठ खड़ा होगा कि साल 2026 में महापौर का चुनाव होगा भी या नहीं?
1997 में बने थे ऐसे हालात
निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाईं का कहना है कि ऐसी स्थिति 1997 में आई थी जब एमसीडी के चुनाव फरवरी महीने में हुए थे और एमसीडी के सदन के गठन की कवायद भी की गई उस वक्त एमसीडी के सदन का गठन 1 महीने तक नहीं किया गया था. पार्षदों को अप्रैल महीने में शपथ दिलाई गई थी और महापौर का चुनाव भी अप्रैल महीने में ही हुआ था यानी फरवरी महीने में चुने गए पार्षद 1 महीने तक सदन से दूर रहे. ममगाईं का मानना है कि इस पर क्लैरिटी केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद ही आएगी.
31 मार्च को खत्म होता है साल
डीएमसी एक्ट की धारा 2 (67) के मुताबिक, एमसीडी का अप्रैल माह के प्रथम दिन से वर्ष शुरू होता है और 31 मार्च को साल खत्म होता है. डीएमसी की धारा 4 (1) में उल्लेख किया गया है कि चुनाव के बाद एमसीडी के सदन के प्रथम अधिवेशन के दिन से 5 साल तक उसका कार्यकाल होगा. लेकिन एमसीडी सचिवालय एक सदन के कार्यकाल में महापौर का छठा चुनाव नहीं कराता है. लिहाजा साल 2026 में महापौर का चुनाव नहीं हो सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एमसीडी के 5 साल के कार्यकाल में 5 बार ही महापौर के चुनाव का प्रावधान है.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले