डकैती डालने का प्रयास कर, गार्ड की बंदूक छीनकर भागने वाले आरोपी को, पुलिस थाना बडगोंदा ने किया गिरफ्तार।
इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2022 - पुलिस थाना बडगौंदा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 06.01.2022 की रात्रि में पांच अज्ञात बदमाशों द्वारा कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार गागलाखेड़ी में घुसकर गार्ड प्रकाश पिता रामकिशन के साथ मारपीट कर गार्ड की गन व मोबाईल छीनकर भागे तथा फरियादी अर्जुन बहादुर पिता फतेबहादुर निवासी कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार के मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे दो बदमाशों में से एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर फरियादी व उसकी माता किरन बहादुर को डराकर बोला कि माल कहा है बताव एवं नहीं तो गोली मार देंगे।
इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2022 – पुलिस थाना बडगौंदा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 06.01.2022 की रात्रि में पांच अज्ञात बदमाशों द्वारा कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार गागलाखेड़ी में घुसकर गार्ड प्रकाश पिता रामकिशन के साथ मारपीट कर गार्ड की गन व मोबाईल छीनकर भागे तथा फरियादी अर्जुन बहादुर पिता फतेबहादुर निवासी कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार के मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे दो बदमाशों में से एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर फरियादी व उसकी माता किरन बहादुर को डराकर बोला कि माल कहा है बताव एवं नहीं तो गोली मार देंगे। तभी घर के सभी सदस्य जाग गये एवं पुलिस मोबाईल द्वारा भी तत्परता से मौके पर पहुंचकर बदमासी की पतारसी की जिससे बदमाश मौके का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। पुलिस ने तत्काल घेराबन्दी कर बदमाशों को पकड़ने का भरसक प्रयास किया परन्तु उसी दौरान बदमाशों के द्वारा पुलिस पार्टी पर भी पथराव कर पुलिस से भी रायफल छिन कर भाग गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बडगोंदा पर अप. क्र. 09/22 धारा 395, 511 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त सनसनीखेज घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर देहात जोन श्री राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर श्री चन्द्रशेखर सोलंकी ने इन्दौर जोन के समस्त जिलो को उक्त आरोपियों की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गयें। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर ग्रामीण श्री भगवत सिंह बिरदे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंहु श्री पुनित गेहलोत द्वारा एस.डी.ओ.पी महू के नेतृत्व में थाना प्रभारी बडगोदा, किशनगंज, बेटमा की पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के लिए समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
इस दिशा में कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांक 17.01.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना बड़गोंदा की डकैती की घटना में एक संदेही आकेश निवासी कदवाल को कुछ लोगों द्वारा पुलिस की छीनी गई बंदुक लिये देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुचकर संदेही आकेश उर्फ आकाश पिता अर्जुन बघेल उम्र 20 साल निवासी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर को पिपलडेरिया मे दबिश देकर पकड़ा गया। जिससे घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ करनें पर अपने साथी सोमला, कलम, राजू एवं मुकेश के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही आरोपी आकेश से पुलिस टीम से घटना में छिनी गई रायफल भी बरामद की गई। आरोपी आकेश को गिरफ्तार कर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ करने एवं अन्य आरोपीयो की धरपकड हेतु आरोपी आकेश को माननीय न्यायलय में पेश किया जाकर दिनांक 24-01-2022 तक पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोत के नेतृत्व में थाना प्रभारी बडगोंदा अमित कुमार उपनिरीक्षक अजबसिंह यादव, उनि गुलाब सिंह रावत, उनि आशिक हुसैन, सउनि सखाराम जामोद, सउनि सुरेशचन्द्र परमार, प्र. आर. 1204 राकेश, प्र.आर. 1802 रियाज खान, प्र.आर. 2005 विजय चौहन, आर. 2332 मुन्नालाल यादव व सायबर सेल और 129 आकाश कलमे, आर. 673 रोहित लाहिया, आर. रवि तिवारी व आर. 924 संदीप कास्डे एवं झोन के समस्त जिले धार, झाबुआ, अलीराजपुर की टीमों का सराहनीय योगदान रहा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले