देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 2 बार पढ़ी गई

ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल ने दो माह में खोजे 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल

? मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान ग्वालियर। दिनांक 11.06.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है।

Abhishek Raghuvanshi12 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

? मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

ग्वालियर। दिनांक 11.06.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उन्हे टेªस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सायबर सेल में एक टीम को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टेªस कर शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरी0 संतोष यादव एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के गुम हुए मोबाईलोें को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह अप्रैल-मई 2022 में लगभग 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ, मोटोरोला आदि कंपनियों के है। जिनको आज दिनांक 11.06.2022 को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित कांफ्रेंस मेें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाईल पत्रकार, हॉस्पिटल नर्स, महिला रिसेप्सनिस्ट, प्रायवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक कर्मचारी, सुनार की दुकान पर काम करने वाले व क्रॉकरी केटरिंग का काम करने मजदूर वर्ग, स्टूडेंट, ग्रहणियों तथा पुलिस कर्मचारियों आदि के थे। इनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जो कि पुनः मोबाइल खरीद ही नही पाये। मोबाइल प्राप्त करने वाले एक छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह स्वंय छात्र है व अपनी पॉकेट मनी से पैसा जोड़ कर मैने यह मोबाइल अपनी छोटी बहन को गिफ्ट किया था जो कि कुछ महिनों बाद गुम हो गया था। इसी क्रम में सिलाई-कढ़ाई का काम करने वाली एक आदिवासी लड़की ने बताया कि अपनी कमाई से एक-एक पैसा जोड़ कर मैने यह मोबाइल खरीदा था, जो कि बाजार में कहीं गुम हो गया था। एक स्कूली छात्रा ने बताया कि उसके पिता एक किसान है और वह अच्छी शिक्षा के लिये मुझे ग्वालियर मे रख कर पढ़ा रहे है ऑनलाइन क्लासेस लेने के लिये उनके द्वारा मुझे यह मोबाइल दिया गया था, जो कि कहीं गुम हो गया था। परन्तु ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल की वजह से मुझे मेरा मोबाइल वापस मिल गया। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।

सराहनीय भूमिका: उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल में पदस्थ प्रभारी सायबर सैल उनि0 रजनी रघुवंशी, प्रआर0 के.पी. यादव, संजय जादौन, आर0 जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 949 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,044 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,200 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,206 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,323 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,332 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,332 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,353 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwalior35 लाख की लूट के मास्टरमाइंड की महिला मित्र अवैध हथियारों के साथ पकड़ी- इंटरनेट मीडिया पर डाले थे फोटो 1,436 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,456 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,462 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,464 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,464 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,646 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,659 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,791 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,866 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,880 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,896 दिन पहले
↑