इंदौर में 62 समूह की शराब दुकानें हुई नीलाम आबकारी विभाग को मिलेंगे 1257 करोड़ दो समूह नीलामी से बचें
इंदौर। एक अप्रैल से प्रदेश में नई शराब नीति प्रारंभ हो रही है। शुक्रवार से प्रदेश में न सिर्फ शराब सस्ती मिलेगी बल्कि ठेकेदारों को मोनोपॉली भी खत्म होगी। आज से एक ही शराब दुकान पर देसी विदेशी मदिरा व बियर मिलेगी।
इंदौर। एक अप्रैल से प्रदेश में नई शराब नीति प्रारंभ हो रही है। शुक्रवार से प्रदेश में न सिर्फ शराब सस्ती मिलेगी बल्कि ठेकेदारों को मोनोपॉली भी खत्म होगी। आज से एक ही शराब दुकान पर देसी विदेशी मदिरा व बियर मिलेगी। इस बीच जिले में शराब दुकानों के टेंडर व आवंटन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई है। आबकारी विभाग दो ग्रुप की दुकान नीलामी करने में सफल नहीं हो पाया। इंदौर में बची हुई दो ग्रुप की दुकानें आज से आबकारी विभाग ही संभालेगा। इस बार शराब की दुकानों के ठेके के लिए बेस प्राइस 1350 करोड़ तय की वे थी, जिसमें अब तक की गई नीलामी प्रक्रिया से 1257 करोड़ प्राप्त हो गए हैं।
सिंडिकेट के विरोध के चलते जिले के दो ग्रुप की शराब दुकानें नीलाम नहीं हो पाई है। शहरी क्षेत्र की कई दुकानें 35 प्रतिशत कम राशि पर नीलाम होने के बावजूद दो ग्रुप की दुकाने नीलाम करने में आबकारी विभाग कामयाब नहीं हो पाया है। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने बताया कि जिले में 48 समूह के ठेके हो गए हैं। गुरुवार को शेष16 समूहों के लिए 15 समूह पर टेंडर आए थे, जिन्हें मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इंदौर प्रदेश में सबसे ऊपर है। यहां 64 ग्रुपों में 175 शराब दुकानों की नीलामी के लिए बेस प्राइस 1350 करोड़ तय है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पहले चरण में 26 ग्रुपों की दुकानों के ठेके हुए थे, जिसमें आबकारी को 80 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई थी। निपानिया की दुकान की बेस प्राइस 32 करोड़ थी, जो 44 करोड़, कनाडिया बायपास चौराहे की दुकान की बेस प्राइस 24 करोड़ थी, जो 32 करोड़ में गई थी । ट्रांसपोर्ट नगर की दुकान का बेस प्राइस 6 करोड़ था, यह 15 करोड़ से अधिक में गई।
इन ठेकेदारों ने घटी दरों पर मारी बाजी
बाणगंगा 24 प्रतिशत कम दर, जीपीओ 35 प्रतिशत कम दर और राजमोहल्ला 35 प्रतिशत कम दर पर एनकोडर इंटरप्राइजेस, एमजी रोड 27 प्रतिशत कम दरों पर बॉबी इंफोकॉम, पलसीकर 13 प्रतिशत कम दरों पर और तोपखाना 34 प्रतिशत कम दरों पर राजेश चौकसे को मिली है। इसके अलावा महू के ड्रीमलेंड चौराहे की 31 प्रतिशत काम दरों पर मां चामुंडा ग्रुप के पास गई है।
कम कीमत में बिकी शराब
गुरुवार को शराब दुकान के ठेकों का अंतिम दिन था। स्टॉक क्लियर करने के लिए ठेकेदारों ने कम कीमत पर शराब बेची। इस कारण शराब दुकानों पर गुरुवार को भीड़ देखने को मिली। हालांकि शुक्रवार से शराब सस्ती हो रही है। नई नीति के तहत शराब की कीमतों को कम करने के साथ ही शराब ठेकेदारों की मोनोपोली को भी खत्म किया है। जिले को उदाहरण के रूप में देखा जाए तो यहां पहले सिंडिकेट दुकानों का संचालन करता था लेकिन अब 64 समूहों में दुकानों के ठेके जारी किए गए थे। 64 लाइसेंस धारी होने से शराब ठेकेदारों की मोनोपोली खत्म हो जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले