इंदौर में मिले 2047 कोरोना पाजिटिव मरीज, एक की हुई मौत, कलेक्टर बोले 10 हजार भी मिले तो नहीं लगेगा लाकडाउन
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा नजर आ रहा है। मंगलवार को इंदौर में कोरोना पाजिटिव की संख्या 2047 हो गई। मंगलवार को 11515 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 2047 नए पाजिटिव मरीज मिले।
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा नजर आ रहा है। मंगलवार को इंदौर में कोरोना पाजिटिव की संख्या 2047 हो गई। मंगलवार को 11515 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 2047 नए पाजिटिव मरीज मिले। इंदौर में अब तक 3307485 लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 171167 लोग अब तक पाजिटिव मिले हैं। इंदौर में फिलहाल 13368 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को 603 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। शहर में इस दिन कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इंदौर में अब तक कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 1400 हो चुकी है।
कलेक्टर साहब ने कहा- अस्पतालों में दस हजार कोरोना मरीज भी आए तो नहीं लगेंगे प्रतिबंध
शहर में कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा तो बढ़ रहा है, लेकिन राहत की बात है कि इन मरीजों को न तो आक्सीजन की जरूरत पड़ रही है और न ही अस्पताल में बेड की जरूरत है। जो लोग पाजीटिव हो रहे हैं, वे जल्दी ठीक भी हो रहे हैं। अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में हैं। यदि अस्पतालाें में 10 हजार कोरोना संक्रमित भी भर्ती होते हैं तो शहर और जिले में काेई और पाबंदी या प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।
काेरोना संक्रमितों के बड़े आंकड़े के बाद भी कलेक्टर मनीषसिंह ने शहर में लाकडाउन या कोरोना कर्फ्यू जैसी अटकलों को इस तरह खारिज किया। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में कोरोना के केवल 2 प्रतिशत मरीज भर्ती हैं। यदि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती है तो प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार किया जाएगा। अस्पतालों में भर्ती मरीज बढ़ते हैं तो चिंता की जाएगी। चिंता तो अब भी हम कर रहे हैं लेकिन जहां तक शहर की गतिविधियों को नियंत्रित करने की बात है तो अभी ऐसी आवश्यकता नहीं है। हम लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को कोरोना के 2106 नए मरीज मिले थे, जो तीसरी लहर में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है, लेकिन राहत की बात है कि उतनी ही जल्दी मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले